Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें क्षेत्र में हुए 5 खास आयोजनों की खबरें एक साथ एक नजर में, देखें आर्कषक फोटो भी।

1- पदोन्नत हुए बाना का किया सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2025। क्षेत्र के निवासी एवं विद्युत प्रसारण निगम में सहायक अभिंयता पर सेवाएं दे चुके हरिराम सिद्ध बाना के एक्सईएन पद पर पदोन्नत होने के बाद सोमवार को विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मान किया गया। इस क्रम में मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति द्वारा माल्यार्पण, साफा एवं शॉल पहना कर सम्मान किया गया। समिति के प्रदेशाध्यक्ष ललितसिंह ओड, महेश झंवर, रामूनाथ जाखड़, मोहनसिंह राजपुरोहित, पवन सुथार, पूर्णमल नाई, ओमप्रकाश भार्गव, अनिल ओड आदि ने बाना को अभिनंदन पत्र भी दिया। इसी क्रम में एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा भी 132 केवी जीएसएस पहुंच कर उनका सम्मान किया गया। ट्रस्ट के आरिफ चुनगर, मनोज चौपदार, रमजान ठेकेदार, अकबर तेली, आरिफ लीलगर,  साकिर चुनगर, महबूब सोलंकी, जाकिर धोबी, अकबर लोहार, रफीक खोखर आदि ने अभिनंदन किया।

2- राजकीय महाविद्यालय इकाई का गठन, संघर्ष का आह्वान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2025। सोमवार को मोमासर राजकीय महाविद्यालय में संघर्षवान विद्यार्थियों की बैठक आयोजित कर एसएफआई की महाविद्यालय इकाई का गठन किया गया। पूर्व तहसील अध्यक्ष बीरबल पूनियां ने बताया कि कॉलेज इकाई में मुकेश गोदारा को अध्यक्ष, समीर खान को सचिव, सुमित्रा बैरा को संयुक्त सचिव मनोनीत करने के साथ ही 11 सदस्यों को शामिल किया गया है। इस दौरान महाविद्यालय में खाली पदों को भरने, खेल मेदान बनाने व छात्र सुविधाओं के लिए संघर्ष करने का आह़्वान किया गया। बैठक में भादर भामु, राकेश मोटसरा, दानाराम मेघवाल, सुनील मेघवाल, आशीष प्रजापत, सुभाष प्रजापत, सुनील प्रजापत, सुभाष मेघवाल, हरिओम प्रजापत आदि मौजूद रहे।

3- छ: न्याति ब्राह्मण महासंघ ने मांगा मुनीराम के लिए न्याय।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2025। श्री छ: न्याति ब्राह्मण महासंघ की श्रीडूंगरगढ़ इकाई द्वारा जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा की अगुवाई में सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड़ अधिकारी से मुलाकात की गई एवं ज्ञापन देते हुए गांव उदरासर के निवासी मुनीराम ब्राह्मण के लिए न्याय मांगा गया। तहसील अध्यक्ष आईदान पारीक एवं महामंत्री एडवोकेट प्रवीण पालीवाल ने बताया कि विद्युत विभाग में संविदा पर कार्यरत मुनीराम, निगम के कनिष्ठ अभियंता की देखरेख में विद्युत पोल में फाल्ट निकालने का कार्य कर रहा था एवं उसी समय जीएसएस से सप्लाई शुरू करवा दी गई। ऐसे में गंभीर रूप से घायल हुए मुनीराम का उपचार अभी भी बीकानेर ट्रोमा सेंटर में चल रहा है। लेकिन निगम व विभाग द्वारा अभी तक उसकी सुध नहीं ली गई है एवं ना ही कोई मुआवजा दिया जा रहा है। संघ सदस्यों ने पचास लाख रुपए मुआवजा, आश्रित परिवार के सदस्य को नौकरी, आजीवन पेंशन, इलाज का खर्च एवं दोषी कार्मिकों के निलबंन की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में हरिकांत शर्मा, घनश्याम पंचारिया, रजस आसापेा भी शामिल रहे।

4- गणेश मंदिर स्थित शिवालय में सजीव हुआ कैलाश पर्वत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2025। सावन के चौथे सोमवार पर क्षेत्र शिव मय रहा एवं सोमवार शाम को कई विशिष्ट आयोजन हुए। यहां बिग्गाबास स्थित गणेश मंदिर के प्राचीन शिवालय में कैलाश पर्वत को सजीव किया गया। कैलाश पर्वत पर शिव परिवार की झांकी ने श्रृद्धालुओं का मन मोह लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मंदिर पहुंचें एवं वहां चल रहे सत्संग, किर्तन में भाग लिया।

1100 किलो बर्फ से धरा बाबा बर्फानी का रूप।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2025। इस वर्ष अमरनाथ में तो बाबा बर्फानी के दर्शनों की यात्रा निर्धारित समय से पहले ही बंद कर दी गई लेकिन सोवन के अंतिम सोमवार को कस्बे में गौरव पथ स्थित बाबा चिरपड़नाथजी की बगीची में 1100 किलो बर्फ से शिवलिंग पर बाबा बर्फानी का रूप सजाया गया। यहां करीब 9 फीट ऊंचे अमरनाथजी का सजीव दृश्य देख श्रृद्धालु भाव विभोर हो गए एवं जम कर बाबा के जयकारे लगाए। यहां महाआरती का श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर लाईव भी किया गया था। दिए गए लिंक पर क्लिक कर महाआरती देख भी सकते है। – https://www.facebook.com/share/v/1CsPBvfYSp/