Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-10-12 at 21.00.54
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

संत कर्मा बाई छात्रावास में किसान नेता डूडी को दी श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार शाम को संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन कर किसान नेता रामेश्वरलाल डूडी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सभी ने यहां दो मिनिट का मौन रखा। एडवोकेट आर्य ने डूडी को किसान, मजदूर और गरीबों की आवाज बताया। उन्होंने कहा कि डूडी की ईमानदारी व कर्त्तव्यनिष्ठा एक मिसाल थी। पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी कहा कि डूडी आजीवन सर्व समाज के लिए संघर्षरत रहें और उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। श्रंद्धाजलि सभा में पटवारी लूणाराम बाना, हरिराम सारण, सुशील सेरडिया आदि ने डूडी के जीवन प्रसंगो को साझा किया। श्रंद्धाजलि सभा में बन्नानाथ, जगदीश ज्याणी, भंवरलाल जाखड़, हनुमान महिया, सुभाष भाम्भू, मांगीलाल प्रजापत, रामनिवास जाखड़, विकास गोदारा, दयानन्द बेनीवाल, संगीता बेनीवाल, श्यामसिंह सारण सहित बालिकाओं ने डूडी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रंद्धाजलि दी। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू  ने सभी का आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में डूडी को दी श्रद्धाजंलि।

आज आएंगे केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल रविवार (आज) रात्रि 12.50 बजे बीकानेर पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे। मेघवाल सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी निभाएंगे।

पिता की स्मृति में गौशाला में गौसेवा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में बीकानेर निवासी रमेश कुमार बोहरा ने अपने पिता जीतमल बोहरा की स्मृति में गौसेवा दी। बोहरा ने बाजरी, गेहूं, ज्वार, तिल, गुड़, सरसों तेल, चावल, मेंग, मोठ सहित गौ ग्रास भंडारा बनवाया व गौशाला के सभी गौवंश को खिलाया। समिति परिवार ने बोहरा परिवार का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला समिति ने जताया आभार।