Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पालीवाल अध्यक्ष एवं शर्मा महामंत्री मनोनीत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विप्र फाउंडेशन ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए तहसील अध्यक्ष पद पर प्रवीण पालीवाल और तहसील महामंत्री पद पर शुभम शर्मा को मनोनीत किया गया है। प्रभारी भंवर पुरोहित व प्रदेश अध्यक्ष धनसुख तावणियां के अनुमोदन और जिलाध्यक्ष सुनील तावणियां की अनुशंसा पर जिला महामंत्री आईदान पारीक ने मनोनयन करते हुए विप्र फाउंडेशन के उद्देश्यों के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी।

जांच व परामर्श शिविर प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर में मंगलवार को नि:शुल्क परामर्श चिकित्सा शिविर प्रारंभ हो गया। प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ हिना समेजा, दंत रोड विशेषज्ञ डॉ गौरव सिघंल, जनरल सर्जन डॉ एनपी मारू सेवाएं देंगे। मशीन द्वारा हड्डियों के कमजोरी की जांच निशुल्क की जाएगी। शिविर श्रीडूंरगढ़ नागरिक संघ कोलकाता के सहयोग से लगाया जा रहा है।
कबीर यात्रा में भाग लेकर बाइक से जयपुर जा रहे तीन कलाकार घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर कबीर यात्रा में शामिल होकर जयपुर जा रहे कलाकार सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। घुमचक्कर पर आशीष होटल के पास रात्रि करीब साढें आठ बजे दो बाइक की भिड़ंत एक कार से हो गई। दल के पीछे गाड़ी में चल रहे मोहित राजबंसल ने बताया कि वह और उसके साथी जयपुर से बीकानेर कबीर यात्रा में शामिल होने के लिए आए थे। सोमवार शाम को दल के सदस्य हीरा जाट निवासी जयपुर व अंजली जांगिड़, जोगेंद्र मेघवाल बाइक पर सवार थे। वह उनके पीछे गाड़ी में चल रहा था। जब उनके साथी घुमचक्कर पर पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसके तीनों साथी घायल हुए है। घायल अंजली जांगीड़ को बीकानेर के पीबीएम रेफर किया गया।
शराब बंदी के करवाने के लिए धरना 35वें दिन जारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर चोटियान, 7 अक्टूबर 2024 , गाँव में शराब ठेका बन्द करने की मांग को लेकर 35वें दिन ग्रामीणों का धरना जारी है । सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य के निर्देशन में ग्रामीण लम्बे समय से शांतिपूर्वक सत्यग्रही रूप में शराबबंदी के विरुद्ध आन्दोलनरत है । ग्रामीणों ने धरने पर हुंकार भरते हुए कहा कि सरकार एवं प्रशासन अभी तक मूकदर्शक बने हुए है । हमारे सब्र की परीक्षा ले रहे है । आज धरने पर एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य, वार्डपंच मुन्नीराम, किशन चोटिया, बीरबलराम, ओमप्रकाश, हजारीप्रसाद, एडवोकेट बजरंगलाल, मन्नीराम, नोरंगलाल, लेखराम, सीताराम, रुपाराम सांसी, मुन्नीराम, राकेश, श्यामसिंह आदि धरने पर बैठे ।


राईन समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता प्रारंभ हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राईन समाज की रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार रात समारोह पूर्वक श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के खेल मैदान में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। प्रधान प्रतिनिधि भी समारोह में शामिल हुए। वहीं सत्यनारायण स्वामी, आरीफ बहलिया, रामचंद्र राठी, विमल भाटी, मुन्ना भाई, असगर ठेकेदार अतिथि रूप में शामिल हुए। वहीं प्रतियोगिता के आयोजक अजीज, ईकबाल राईन, चांद राईन, आरीफ राईन, मुन्ना, साजिद राईन, कादर राईन, शरीफ राईन, इमरान ने समारोह की व्यवस्थाएं संभालते हुए मैच का शैड्यूल तय किया। इस दौरान बड़ी संख्या में राईन समाज सहित अनेक नागरिक मौजूद रहें।