Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

जून में चोरी हुआ ट्रांसफार्मर, अज्ञात चोर के खिलाफ जुलाई में मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2025। क्षेत्र के गांव धोलिया में गत माह 4 जून को पीएचईडी के ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर चोर ले गए। शुक्रवार को जेईएन अमित कुमार ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ ट्रांसफार्मर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को दी हे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सप्लाई के लिए तीन ट्यूबवेल है और इस एक में चोरी के बाद गांव में दो ट्यूबवेल से सप्लाई सुचारू की गई है।
अवैध शराब के मामले में एक आरोपी अरेस्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अवैध शराब परिवहन व बिक्री के एक मामले में शुक्रवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई मोहनलाल ने आबकारी अधिनियम में दर्ज प्रकरण में अपराध प्रमाणित पाए जाने पर राजलदेसर निवासी 51 वर्षीय गोविंदसिंह पुत्र विजयसिंह सोनी को अरेस्ट कर हवालात में बंद किया।
एक वारंटी को गिरफ्तार किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने शुक्रवार को एक वारंटी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की। श्रीडूंगरगढ़ थाने के कांस्टेबल नंदलाल ने बिग्गाबास निवासी 26 वर्षीय अहमद खान पुत्र अब्दुल रसीद को न्यायालय के गिरफ्तारी वारंट के साथ गिरफ्तार किया।