Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

इंदपालसर के मेघवाल समाज का सहरानीय कदम, सर्वसम्मति से बंद किया मृत्युभोज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव इंदपालसर सांखलान में सोमवार को मेघवाल समाज की सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के सभी लोगों ने सर्वसम्मति से मृत्युभोज बंद करने का सहरानीय निर्णय लिया। वक्ताओं ने मृत्युभोज को कुरीति बताते हुए इसके दुष्प्रभाव गिनवाए। इस मौके पर पटवारी महेश कुमार ने कुरीतियां छोड़ कर समाज में शिक्षा का प्रसार करने का आह्वान किया। उन्होंने समाज की युवा पीढ़ी को शिक्षित होने व समाज उत्थान पर विचार करने की बात कही। बैठक में केसराराम, कोजाराम, दानाराम, धन्नाराम, नागरमल, पतराम, भंवरलाल, अन्नाराम, रामूराम, चेतनराम, बाबूलाल, नेमाराम, कुनणमल, कालूराम, गोपी, जेसराज, नारायणराम, बुधाराम, हुलासाराम, लालचंद सहित बड़ी संख्या में गांव इंदपालसर सांखलान के मेघवाल समाज के लोगों की मौजूदगी रही। सभी ने निर्णय में अपनी सहमति लिखित हस्ताक्षर करके दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज के मौजिज लोगों ने हस्ताक्षर कर अपनी सहमति देकर मृत्युभोज बंद करने का सामूहिक निर्णय लिया।

समिति सदस्यों ने ज्ञापन देकर डंपिग यार्ड की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आपणो गांव सेवा समिति द्वारा नगरपालिका के अधिषाशी अधिकारी का चार्ज लिए तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा को सोमवार को ज्ञापन दिया गया। समिति सदस्यों ने एवं कालू रोड़ पर बने डंपिग यार्ड की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की गई है। सेवा समिति अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि डंपिग यार्ड की ना तो कोई तारबंदी है एवं ना ही उसके कोई दरवाजा लगा हुआ है। यार्ड के अंदर सैंकड़ों गौवंश पहुंच जाता है एवं पॉलिथीन, मेडिकल वेस्ट आदि खाकर कमजोर होकर वहीं पर गिर जाते है। कमजोर होकर बेबस स्थिति में गिरने के बाद इन गौवंश की जिंदा स्थिति में ही वहां रहने वाले कुत्ते एवं शिकारी पक्षी मांस नोच नोच कर मार रहें है। ऐसे में स्थिति अत्यंत भयावह है और त्वरित प्रभाव से डंपिग यार्ड की तारबंदी करने, गेट लगा कर कार्मिक की ड्यूटी लगाने, मेडिकल वेस्ट सामान्य कचरे के साथ नहीं फेंकने के लिए पालका कार्मिकों को पाबंद करने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा समिति सदस्यों ने ज्ञापन देकर डंपिंग यार्ड की व्यवस्थाओं में तुरंत सुधार की मांग की।

चिकित्सालय में रूम हीटर एवं नेबुलाईजर, बीपी मशीन प्रदान की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ राजकीय उपजिला चिकित्सालय में सोमवार को दानदाता चांदरतन गोपाल सोनी परिवार द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता किशोर मारू की प्रेरणा से 5 रूम हीटर, 3 नेबुलाईजर मशीन, 2 बीपी मशीनें दान दी गई है। इस मौके पर चिकित्सालय प्रभारी डॉ ओपी स्वामी, डॉ एसके बिहानी ने दानदाता परिवार का आभार जताया। इस मौके पर बबूल सिंधी, करण सैनी, योगेश सैनी, प्रदीप पांडे, रेखा मीणा, मघराज पुजारी आदि ने भी दानदाता परिवार के रोगी सहायतार्थ किए गए इस कार्य की सराहना करते हुए इन उपकरणों एवं हीटरों से चिकित्सालय में आने वाले रोगियों को सुविधांए मिलने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपजिला अस्पताल में मरीजों की सहायतार्थ सोनी परिवार ने दिया सहयोग।