Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सेरूणा थानाधिकारी ने NDPS एक्ट में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया रिमांड पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट में दर्ज एक मामले में जांच अधिकारी सेरूणा थानाधिकारी पवन कुमार ने जांच दौरान सबूत पाए जाने पर 37 वर्षीय रामकिशन पुत्र मगनाराम गुर्जर निवासी जावल, कोटड़ी, भीलवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड तीन दिन की पीसी रिमांड पर लिया है।
कीटनाशक के असर से वृद्धा की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कीटनाशक के असर से एक वृद्धा ने अपने प्राण गवां दिए है। लूणकरणसर थाने में वार्ड 9 निवासी कालूनाथ पुत्र सोहननाथ ने पुलिस को बताया कि उसकी माता 70 वर्षीय रूकमादेवी 18 अगस्त सुबह 11 बजे खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रही थी। जिससे स्प्रे चढ़ने से उनकी तबियत खराब हो गई। परिजन उसे बीकानेर पीबीएम लेकर गए जहां ईलाज के दौरान सोमवार को वृद्धा की मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एसआई अनूपसिंह को दी है।
जहर के डिब्बे से पानी पी लिया, युवती की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जसरासर थाना क्षेत्र के गांव झाडेली निवासी जोगाराम जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री 15 अगस्त की सुबह 10 बजे अपने खेत में कृषि कार्य कर रही थी। प्यास लगने पर उसने भूलवश स्प्रे करने वाले जहर के डिब्बे से पानी पी लिया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल लेकर गए जहां सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार को पुलिस ने शव परिजनों को सौंप कर मर्ग दर्ज कर ली और जांच थानाधिकारी संदीप कुमार को दी है।