Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-08-13 at 12.54.00 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

गुसाईंसर बड़ा के दो भामाशाहों ने छात्रावास विकास समिति को दी दो कक्ष की राशि।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसाईंसर बड़ा के दो भामाशाहों ने शनिवार को आयोजित छात्रावास विकास समिति की बैठक में दो कक्षों के लिए राशि सौंपी। बैठक समाजसेवी केशुराम कस्वां की अध्यक्षता में महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास परिसर में संपन्न हुई। जिसमें बालिका छात्रावास में एक-एक कमरा निर्माण हेतु केशुराम कस्वां व हुक्माराम कस्वां गुसांईसर बड़ा ने मैनेजमेंट को सहयोग राशि सौंपी। बैठक में क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, पूर्व सरपंच श्रवणराम जाखड़, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, कोडाराम भादू, भंवरलाल खिलेरी, तोलाराम सिहाग, भंवरलाल सारण, रामेश्वरलाल गोदारा, गोपालराम गोदारा, रामचंद्र गिला, हेतराम राहड़, रामनिवास भुंवाल, कन्हैयालाल गोदारा, हुक्माराम कस्वां, गोपीराम कस्वां, भंवरलाल जाखड़, हनुमान महिया, जालूराम जाखड़, गोपीराम डोटासरा, डालाराम जाखड़, श्रवणराम जाखड़, हरिराम पुनियाँ, सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सुशील सेरडिया ने आय व्यय का ब्यौरा व कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामू ने सभी का आभार प्रकट जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों दानदाता केशुराम कस्वां व हुक्माराम कस्वां गुसांईसर बड़ा ने एक एक कक्ष के निर्माण के लिए समिति को राशि सौंपी, समिति सदस्यों ने जताया आभार।

टोल हाइवे टीम ने की पहल, 101 जनों की नेत्र जांच।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिलाकलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार हाइवे टोल टीम ने लखासर टोल प्लाजा पर वाहन चालकों हेतु नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। यहां 4 महिला चालक सहित 101 वाहन चालकों की नेत्र जांच की गई। कुछ चालकों को रोटरी क्लब बीकानेर की ओर से दूर दृष्टि के चश्मे भी वितरित किए। कार्यक्रम में लखासर टोल प्रबंधक राधेश्याम कुमावत, पैरामेडिकल सहदेव सिंह, अमित कुमार, सहयोगी लखासर सरपंच प्रतिनिधि गौरधन खिलेरी, उम्मेद सिंह, दीपक सिंह रहे मौजूद रहें व व्यवस्थाओं के प्रबंधन में सहयोग किया। वहीं एसके मेमोरियल सेवार्थ हॉस्पिटल बीकानेर की ओर से डॉ. अमित सिंह व डॉ. कमलेश कुमार मील ने अपनी सेवाएं दी व रोटरी क्लब बीकानेर के शकील अहमद, मनोज गुप्ता भी मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर टोल प्लाजा पर शनिवार को आयोजित हुआ नेत्र जांच शिविर।

मुख्यमंत्री के नाम पत्र देकर लव मैरिज के लिए कानून बनाने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंतराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संगठन के बीकानेर जिलाध्यक्ष रामेश्वरलाल स्वामी जाखासर ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाकलेक्टर व उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर लव मैरिज के लिए माँ बाप की अनुमति आवश्यक होने का कानून बनाने की मांग की है। स्वामी ने पत्र में लिखा कि पाली जिले में हुई एक लव मैरिज के कारण एक पूरा परिवार समाप्त हो गया। वहीं गुजरात विधानसभा ने विधेयक पारित कर लव मैरिज करने वालों को माता पिता की अनुमति आवश्यक होने का कानून बना दिया है। उन्होंने मांग करते हुए राजस्थान सरकार से ये नियम बनाने की बात कही है।