Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

जाखासर में क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में बेरासर ने रामपुरिया बस्ती को हराया, हेमासर व जाखासर नया भी जीते।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसम्बर 2023। जाखासर पुराना में आज खेल उत्साह के साथ बांयाजी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन मुकाबला बेरासर और रामपुरिया बस्ती बीकानेर के बीच खेला गया जिसमें बेरासर विजय हुआ। वहीं दूसरे मुकाबले में हेमासर ने जाखासर पुराना को शिकस्त दी है। तीसरा मैच कल्याणसर व जाखासर नया के बीच खेला गया जिसमें जाखासर नया ने विजय हासिल की। अनेक खेल प्रेमी ग्रामीणों ने मैच का लुफ्त उठाया। उद्घाटन समारोह में सरपंच प्रतिनिधि मलाराम सारण, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश कुमार मेघवाल, रामेश्वर स्वामी, अमरसिंह राठौड़, विक्रमसिंह, ओमप्रकाश नाई, तेजमलसिंह शेखावत, गजेंद्र सिंह, रामनिवास गोदारा, अनोपाराम मेघवाल, जयपाल सिंह, विक्रम सिंह, पन्नाराम मेघवाल, हरिराम मेघवाल शामिल रहें। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी।

तेरापंथ महिला मंडल ने मां-बेटी कार्यशाला का आयोजन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को तेरापंथ महिला मंडल द्वारा सेवा केन्द्र व्यवस्थापिका डॉ.साध्वी संपूर्णयशाजी के सान्निध्य में मां-बेटी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय “मां का दिशाबोध : बेटी की उड़ान” रहा। महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता डागा ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 मां बेटी की जोड़ियों ने कार्यशाला में भाग लिया। मंडल संरक्षिका झणकारदेवी बोथरा व उनकी बेटी संगीता पटावरी ने प्रभावशाली व्यक्तव्य दिया। प्राप्ति बोथरा ने माँ के बारे में प्रभावी प्रस्तुति दी। मंडल मंत्री संगीता बोथरा ने सभी का आभार जताया व कार्यक्रम का संचालन मोनिका मालू ने किया।