Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2022। सुकन्या योजना, ग्राम विकास अधिकारियों के आंदोलन, तेरापंथ समाज द्वारा अभिनव सामायिक दिवस मनाने व गौवंश के लिए महामृत्युंजय मंत्र के जाप की खास खबरें पढ़ें एक साथ व देखें सभी फ़ोटो न्यूज ब्रीफिंग में।

श्रीडूंगरगढ़ में सुकन्या योजना के शिविर लगे यहां, शनिवार को यहां आयोजित होंगे। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज सुकन्या  योजना में प्रति बालिका को भागीदार बनाने के लिए शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी लादुपुरी ने बताया कि शिविरों में 5 वर्ष तक कि बालिकाओं के निःशुल्क आधार कार्ड बनाए जा रहें है और 10 वर्ष से कम आयु की सभी बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि योजना से जोड़ा जा रहा है। लादुपुरी ने नागरिकों से शिविर में आकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। आज शिविरों का आयोजन डागा बॉयज स्कूल, राजकीय प्राथमिक स्कूल नम्बर 5, बिग्गा बास मदरसा में, बिग्गा बास के सन्नू स्वामी के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुए। शनिवार को ये शिविर इन्हीं स्थानों के साथ सूर्या पब्लिक स्कूल में भी आयोजित किया जाएगा।श्रीडूंगरगढ़ में सुकन्या योजना के शिविर लगे यहां, शनिवार को यहां आयोजित होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को आयोजित होने वाले शिविरों की जानकारी देवें अपने आस पास भी, ताकि कोई बालिका योजना से वंचित ना रहें।

तेरापंथ समाज ने अभिनव सामायिक दिवस मनाया। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ युवक परिषद की स्थानीय शाखा द्वारा आज सुबह 9 से 11 बजे मालू भवन में साध्वी चरितार्थ प्रभा के सान्निध्य में अभिनव सामायिक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। साध्वी ने अभिनव सामायिक का महत्व बताते हुए सामायिक की सरल व रचनात्मक तरीके से व्याख्या की। बड़ी संख्या में तेरापंथ समाज के श्रावक व श्राविकाओं तथा समाज की सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। तेयूप मंत्री दीपक सेठिया ने बताया कि अध्यक्ष प्रदीप पुगलिया ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में तेरापंथ समाज के श्रावक श्राविकाओं ने आयोजन में भाग लिया।

विडिओ आंदोलन को मिला सरपंचों का सहायक अधिकारियों का समर्थन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम विकास अधिकारी संघ द्वारा सामूहिक हड़ताल व धरना आज दूसरे दिन जारी रहा और आज सरपंच एसोसिएशन व श्रीडूंगरगढ़ सहायक विकास अधिकारी संघ ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया। संघ के किशननाथ सिद्ध, दिलीप सिंह बीका, रामदयाल जाखड़, अतिरिक्त विकास अधिकारी बनवारीलाल धरना स्थल पर पहुंचे व नैतिक समर्थन दिया। सरपंच एसोसिएशन के सरपंचों ने भी धरना स्थल पर पहुंच कर अपना समर्थन देते हुए इसे हक की लड़ाई बताया। ग्राम विकास अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने इनका आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंच एसोसिएशन ने दिया आंदोलन को समर्थन।

गौवंश के लिए होगा महामृत्युंजय जाप।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाई स्कूल ताल मैदान के सामने स्थित भूतनाथ मन्दिर में रविवार  सुबह 7 बजे गौवंश की रक्षा के लिए महामृत्युंजय जाप का आयोजन किया जाएगा। आयोजन कर्ताओं ने श्रद्धालुओं से जाप में भाग लेने की अपील की है।