Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

अज्ञात नर कंकाल मिला, पुलिस जुटी जांच में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरण्सर थाना क्षेत्र में गुरूवार शाम को हाफासर रोही में एक अज्ञात नर कंकाल मिला। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अनुप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आस पास छानबीन करते हुए वहां मिले कुछ साक्ष्य जुटाए और अज्ञात के बारे में मर्ग दर्ज कर जांच अनुप सिंह को दी है।

घर में बने कुंड में गिरने से बालक की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाना क्षेत्र में हिम्मटसर नोखा में गुरूवार को एक बालक की घर में बने पानी के कुंड में गिरने से मौत हो गई। 32 वर्षीय मनोज पुत्र जगदीश विश्नोई ने पुलिस को बताया कि उसके भाई का बच्चा विहान पुत्र राजेंद्र विश्नोई अपने मामा के घर पानी की कुंड में गिर गया जिससे डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एसआई अमित कुमार को दी है।

5 व 6 साल के दो बच्चों के साथ विवाहिता का शव मिला डिग्गी में, जांच शुरू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में हुई दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव डिग्गी में मिले है। गांव धीरेरा की रोही में एक खेत की डिग्गी में 26 वर्षीय राधा देवी पत्नी बजरंग जाट, 6 वर्षीय लोकेश और 5 वर्षीय आरजू के शव मिले। लूणकरणसर थाना पुलिस व उपाधीक्षक नरेंद्र पूनिया घटनास्थल पर पहुंचे व स्थिति का जायजा लिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि महिला के पीहर पक्ष के पहुंचने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर छा गई है।