Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

राजपूत समाज प्रतिभाओं का होगा सम्मान, तैयारी बैठक संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्री रघुकुल राजपूत सेवा संस्थान के बैनर तले राजपूत प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 14 सितंबर 2025 को आयोजित होगा। समारोह के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। सदस्यों ने बताया कि समारोह में राजपूत समाज की माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्तर पर उच्चतम अंक अर्जित करने वाली प्रतिभाओं, राजकीय सेवा में चयनित समस्त प्रतिभाएं, खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों व संस्थान में सहयोगी भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के अनेक विधायक, मंत्री और भामाशाह सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई व पूर्व सरपंच रतन सिंह केऊ को संयोजक बनाया गया। तैयारी बैठक में एडवोकेट भरतसिंह सेरूणा, जोधासर सरपंच प्रतिनिधि भंवर सिंह झंझेउ, पूर्व सरपंच रतनसिंह केऊ, छात्रावास कार्यकारिणी अध्यक्ष कल्याण सिंह झंझेउ, जयसिंह पुन्दलसर, ओमपाल सिंह जोधासर, जेठू सिंह पुन्दलसर सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य व सहयोगी उपस्थित रहें।

आड़सर के राउमावि में हुआ गुरूवंदन कार्यक्रम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आड़सर के राउमावि में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरूवंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इस विद्यालय में सत्र 1995 से 1997 तक अध्यापन करवाने वाले 4 गुरुजनों का किया गया। इनमें सेवानिवृत राजीव श्रीवास्तव, विष्णु जाडीवाल, मोहन शर्मा तथा तोलाराम तिवाड़ी को साफा, शॉल, फुलमाला व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि इस विद्यालय में प्राचार्य पवन शर्मा ने इन्हीं गुरुजनों से पढ़े और बोर्ड परीक्षा में शाला टॉप किया था। वक्ताओं ने जीवन में शिक्षकों के महत्व बताया। इस अवसर पर गांव से अनेक पूर्व छात्र पहुंचे और गुरूजनों का सम्मान किया। इनमें भगवती प्रसाद जोशी, नरेंद्र आरी, पूर्व सरपंच भरत नाई, किशन नाई, सुरेश सिंह,अर्जुन सिंह, गंगाधर, रामनिवास, मनोज लखारा आदि उपस्थित रहें। इस दौरान विद्यालय का स्टाफ व सभी विद्यार्थी भी शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि आड़सर में आयोजित हुआ गुरूवंदन कार्यकम।

जिला स्तरीय वॉलीबॉल में श्रीडूंगरगढ़ के खिलाड़ी बीकानेर विजेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 69वीं जिला स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम चरण में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ के खिलाड़ियों शानदार प्रदर्शन किया है। बॉलीवॉल कोच ओमप्रकाश भुंवाल ने बताया कि 17 वर्षीय छात्र वर्ग में प्रथम स्थान टैगोर शिक्षण संस्थान कितासर ने हासिल किया। वहीं उपविजेता नवजीवन स्कूल लिखमीसर उत्तरादा रही है। 19 वर्षीय छात्र वर्ग में विजेता नव जागृति उमावि लिखमीसर उत्तरादा की टीम रही और इसमें उपविजेता नवजीवन स्कूल लिखमीसर उत्तरादा की टीम रही है। वहीं 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान राउमावि लिखमीसर उत्तरादा ने हासिल किया और उपविजेता राउमावि सिनियाला नोखा रही है। 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान कुदुसु नोखा ने प्राप्त किया व उपविजेता राउमावि काकड़ा नोखा की टीम रही। छात्राओं की प्रतियोगिता पीएमश्री राउमावि गाढवाला में तथा छात्र वर्ग की प्रतियोगिता लव फर्न स्कूल नोखा में आयोजित हुआ। राउमावि लिखमीसर उत्तरादा टी‌म जितने पर संस्था प्रधान नितेश कुमार भास्कर ने विद्यालय स्टाफ एवं खिलाडियों को बधाई दी। टीम के विद्यालय पहुंचने पर रामचंद्र, जीवाराम, सुरेश, लेखराम ज्याणी, मोटाराम राहड, हेतराम, रामनिवास भुंवाल आदि ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में राउमावि लिखमीसर उत्तरादा ने स्वर्ण पदक हासिल किया, स्कूल पहुंचने पर स्टाफ ने किया स्वागत।

सेसोमूं स्कूल में जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमूं स्कूल परिसर में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता (छात्रा वर्ग, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग) का शनिवार को फाइनल मुकाबलों के साथ भव्य समापन हुआ। अंडर-19 छात्रा वर्ग का फाइनल राउमावि रासीसर और सेसोमूं स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ के बीच हुआ। रोमांचक मैच में रासीसर ने 10–7 से जीत दर्ज कर विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि सेसोमूं स्कूल उपविजेता रही। अंडर-17 छात्रा वर्ग का फाइनल तेजाणा विकास शिक्षण संस्थान, तेजरासर और सेसोमूं स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ के बीच खेला गया। तेजरासर की टीम ने 11–9 से जीत दर्ज कर की और सेसोमूं स्कूल उपविजेता रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा रहें। शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास पैदा करते हैं। विद्यालय के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा उपस्थित रहें। प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने सभी का आभार जताया। सेसोमूं मैनेजिंग कमेटी के सदस्य महावीर माली, बालकराम शर्मा, रणवीरसिंह खींची, सत्यनारायण स्वामी सहित अनेक मौजिज नागरिक, विभिन्न विद्यालयों से आए प्रभारीगण, अभिभावकगण एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमूं में आयोजित छात्रा वर्ग 17 व 19 में हुए रोमांचक फाइनल मुकाबले।