Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-07-23 at 4.38.05 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

लखासर में जागरूक युवाओं ने लगाए पौधे, लिया संकल्प।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लखासर में जागरूक युवाओं ने पौधे लगाए और उनके पालन पोषण का संकल्प लिया। लखासर में खेल मैदान व मेघवाल श्मशान भूमि में पौधारोपण किया। शीशपाल खिलेरी ने बताया कि पर्यावरणविद् प्रोफेसर श्यामसुंदर ज्याणी से प्रेरणा लेकर प्रति वर्ष गांव में पौधारोपण को प्रोत्साहन दिया जा रहा है व युवा वर्ग इससे जुड़कर पौधे लगाने के साथ ही इनके पालन का संकल्प भी ले रहें है। सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी ने कहा कि पर्यावरण के प्रति गांव के युवाओं में जागरूकता बढ़ रही है और वे सार्वजनिक स्थानों सहित अपने घरों में भी पौधारोपण को महत्व दे रहें है। युवा रामचंद्र भूकर, दिलीप मायल, श्रवण मायल, मदनसिंह, अक्षयसिंह, मूलाराम, ललित, मदन खिलेरी, ललित, भैराराम राणा, मालाराम सांसी, सुभाष भूकर, माया भुकर, पूजा, निरमा, सुमन, आईना, गायत्री, दीनु गेट, राजूराम, ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहें व पौधारोपण किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला युवा खिलाड़ियों ने लगाए पौधे, लिया पालन का संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर खेल मैदान में युवाओं ने लगाए पौधे।

रेलवे कॉलोनी में युवाओं ने लगाए पौधे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे कॉलोनी के जागरूक युवाओं ने आज रविवार को पौधे लगाए। इस दौरान युवाओं ने गढ्ढे बनाए व पौधे लगाकर खाद पानी देते हुए इनके पालन का संकल्प लिया। युवा दिलीप सिंह ने बताया कि सर्व समाज के आदर्श मुक्तिधाम में फलदार और छायादार पीपल, बड़, अनार, आंवला, पपीता, सहजन, लेसवा के वृक्षों के पौधे लगाए गए। इस दौरान मोनू लावा, दीपक मेघवाल, मुकेश मेघवाल व विवेक लावा मौजूद रहें और अपनी सेवाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे कॉलोनी के पास स्थित श्मशान भूमि पर लगाए युवाओं ने पौधे।

सेरूणा पुलिस ने किया एक को गिरफ्तार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 23 वर्षीय राकेश शर्मा निवासी मणकरासर को शनिवार को लड़ाई झगड़ा करते हुए एएसआई चैनदान ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पुलिस ने समझाईश का प्रयास किया परंतु वह नहीं माना तो उसे 151 में गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया गया।