Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

प्राचार्य वाक्पीठ ने किया सीबीईओ पूनियां का अभिनंदन, पौधारोपण करवाने का आह्वान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को ब्लॉक प्राचार्य वाक्पीठ कार्यकारिणी एवं ब्लॉक श्रीडूंगरगढ़ परिक्षेत्र के सभी शिक्षा अधिकारी प्राचार्य द्वारा नवपदस्थापित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीबीईओ सरोज पूनिया वीर का स्वागत अभिनंदन किया गया। प्राचार्य लोडेरा रामधन बाना ने बताया कि अभिनंदन कार्यक्रम में प्राचार्य वाक्पीठ अध्यक्ष शिवनाथ सिंह, धीरदेसर चोटियान ने राजस्थानी परम्परा का प्रतीक साफ़ा पहनाया, बबीता बिश्नोई सातलेरा ने तिलक लगाया व नौरतमल सारस्वत सातलेरा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया। इसके साथ ही ब्लॉक श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी प्राचार्य द्वारा माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ व श्रीफल भेंट करके सीबीईओ का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सरोज पूनिया वीर ने प्रवेशोत्सव में अधिकाधिक बच्चों का नवप्रवेश करवाने और हरयालो राजस्थान अभियान में शिक्षा विभाग को आवंटित लक्ष्यानुसार वृक्षारोपण करवाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संयोजन लिखमादेसर प्राचार्य लक्ष्मीकांत वर्मा ने किया।

भैरूंधोरा सेवा समिति आड़सर बास ने मनाया पौधारोपण उत्सव।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भैरूंधोरा सेवा समिति आड़सर बास द्वारा लखासर भैरूंजी मंदिर प्रांगण में पौधारोपण किया गया। समिति अध्यक्ष ने भंवरलाल गहलोत ने बताया कि हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत आयोजित इस अभियान में नव पीढ़ी को हरित क्रांति के लिए सजगता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी गई। वहीं एक एक व्यक्ति ने एक एक पौधे को गोद लेकर उसका पालन करने की जिम्मेदारी भी ली। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद चांदरतन सेठिया, भरत सुथार, श्यामसुदंर सुथार, भागीरथ सुथार, महावीर जाट, लेखराम जाखड़, शिवकुमार सोनी, दुर्गेश धुपड़, वासुदेव शर्मा, रामस्वरूप नाई, माया शर्मा शामिल रहें व सभी ने पौधारोपण किया। पुजारी गिरधारीलाल नाई सक्रिय रहें व सभी का आभार जताया।

कुत्तों ने किया हिरण को घायल, ग्रामीणों ने बचाए प्राण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव इंदपालसर गुसाईंसर में बुधवार को कुत्तों के झुंड ने एक हिरण पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के जागरूक युवा कालूराम, नीरज, पूमनचंद व अन्य ग्रामीणों ने घायल हिरण को बचाया और वन विभाग की टीम को सूचना दी। साथ ही मौके पर पशु चिकित्सक को भी बुलाकर हिरण का प्राथमिक उपचार करवाया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल हिरण को रेस्क्यू किया और उसे उपचार हेतु वन्यजीव केंद्र लाया गया। दल ने ग्रामीणों द्वारा समय पर दी गई जानकारी और सहयोग की सराहना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घायल हिरण के बचाए प्राण, वन विभाग के दल ने की सराहना।

बिग्गा में 18 जुलाई को होगा वीर बिग्गाजी का जागरण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में शुक्रवार, 18 जुलाई वीर बिग्गाजी महाराज के भव्य जागरण का आयोजन होगा।  माला बास, पानी वाली टंकी के पास स्थित वीर बिग्गाजी मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। आयोजन समिति के सदस्य ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति गांव में सुख समृद्धि व अच्छी बारिश की कामना करते हुए वीर बिग्गाजी के भव्य जागरण का आयोजन होगा। जिसमें प्रसिद्ध भजन कलाकार विमला बाईसा, जोधपुर, नृत्य कलाकार मनिषा जाखड़, विक्की चौधरी नागौर द्वारा भजन नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जागरण में भागी लेंगे।