Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

आत्मबोध से विश्व बोध की भावना पर बल: डॉ. अखिलानंद पाठक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय साहित्य परिषद् इकाई श्रीडूंगरगढ़ द्वारा शनिवार को आदर्श विद्या मंदिर के सभागार में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय साहित्य परिषद् जोधपुर प्रांत के अध्यक्ष डॉ अखिलानंद पाठक ने गुरु पूर्णिमा, गुरु का महत्व एवं परिषद् के निर्माण की आवश्यकता एवं प्रगति पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने नई पीढ़ी को गुरु का सम्मान करने की प्रेरणा दी व कहा कि यदि हम चाहें तो विश्वामित्र और चाणक्य जैसे गुरु हमारे आस-पास भी मिल सकते है। डॉ पाठक ने वर्तमान में साहित्य की चुनौतियों का सामना कर उन्हें नई दिशा देने, राष्ट्र की गौरवशाली परंपरा को संजोए रखने हेतु नवोदित रचनाकारों को जोड़ने पर बल देते हुए साहित्य को जन-जन तक पहुंचाया जाने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद् रूपचंद सोनी ने की। सोनी ने अपने व्यक्तव्य में सफलता तक पहुंचने का एक मात्र मार्ग एवं परम वैभव का रास्ता गुरु को बताया। कार्यक्रम में खंड संघचालक आसाराम पारीक और परिषद की इकाई अध्यक्ष भगवती पारीक भी मंचासीन रही। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन व सेवा धाम की छात्राओं के दीप मंत्र के साथ हुआ। परिषद् के कोषाध्यक्ष रमेश सारस्वत ने आए सभी अतिथियों का स्वागत किया। सेवा धाम की छात्राओं ने गुरु वंदना की प्रस्तुति दी। सपना मीणा ने भी गुरु पूर्णिमा पर अपने विचारों की प्रस्तुति दी। साहित्य परिषद् की अध्यक्ष भगवती पारीक ‘मनु’ ने सभी का आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम में परिषद् के पदाधिकारी, सदस्यों के अलावा मातृ शक्ति एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अंबिका डागा ने किया।

उदरासर के सरकारी स्कूल में तावणियां ने दिया एसी, प्राचार्य ने जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर के वैद्य मघाराम राउमावि में शनिवार को अभिभावक टीचर्स बैठक का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में अभिभावक इसमें शामिल हुए व विद्यालय में जरूरी संसाधनों के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने विद्यालय की जरूरतें बताते हुए विद्यालय मे मिल रही सभी सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। व्याख्याता सुषमा सैन ने छात्रवृत्ति, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, निःशुल्क यूनिफार्म, छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण के बारे में जानकारी दी। सैन ने लैब का अवलोकन करवाया और ग्रामीणों ने लैब की सराहना की। व्यवसायिक शिक्षक रामकुमार ने व्यवसायिक शिक्षा के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में गांव के मोहनराम पुत्र भैराराम तावनियां ने विद्यालय में एक एयरकंडिशनर भेंट देने की घोषणा की तो विद्यालय परिवार ने उनका आभार जताया। इस दौरान स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

15 जुलाई को आड़सर में होगा विशाल रक्तदान शिविर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव आड़सर में आगामी 15 जुलाई को दिवंगत ज्वालाप्रसाद जोशी की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। ग्रामीण शिविर के आयोजन की तैयारियों में जुट गए है। आयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया कि गांव के जगदम्बा भवन में सुबह 10 बजे शिविर का उद्घाटन होगा व कोठारी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बीकानेर द्वारा रक्त संग्रहण किया जाएगा। दोपहर 3 बजे गांव सहित आस पास के गांवो से भी युवा रक्तदाता मानवता के हित में बढ़चढ़ कर रक्तदान करेंगे।

दानदाता मूंधड़ा ने गौशाला में ऐसी भेंट दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर की श्रीकरणी गौसेवा समिति में कार्यालय के लिए दानदाता भैरूंदान मूंधड़ा ने एयर कंडीशनर भेंट दिया है। गौशाला प्रबंधक अगरसिंह ने मूंधड़ा का आभार जताया। उन्होंने बताया कि मूंधड़ा परिवार गौसेवा, पर्यावरण व पक्षियों के लिए विभिन्न स्तरों पर लगातार सेवा सहयोग दे रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला के कार्यालय में लगाया एयर कंडीशनर, जताया दानदाता का आभार।