Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीकरणी गौशाला में अमावस्या पर हुआ हवन, 21 क्विंटल तरबूज भंडारा किया संपन्न।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर की प्रसिद्ध श्रीकरणी गौशाला में अमावस्या के दिन बुधवार को सामूहिक हवन अनुष्ठान का आयोजन संपन्न हुआ। मुख्य यजमान के रूप में मास्टर देवीलाल छरंग दुलचासर, हरि सिंह चौहान कोटासर सपत्नी हवन में बैठे। हवन में अमर सिंह पड़िहार, ओम सिंह भाटी, किशोर सिंह रूपावत, ग्राम विकास अधिकारी रुपसिंह राजपुरोहित भोजास सहित अनेक महिला श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि की कामनाएं करते हुए घी खोपरों की आहुतियां दी। पंडित अजय कुमार जाजड़ा दुलचासर ने वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन संपन्न करवाया। गौशाला प्रांगण में महिला सत्संग मंडली ने भजन कीर्तन किया। बीकानेर निवासी पर्यावरण प्रेमी रमेश कुमार बोहरा की अगुवाई पंकज कुमार पुरोहित, प्रवीण कुमार जैन, आसुराम भादू ने गौपूजन व नंदी पूजन किया। इस दौरान अनेक दानदाताओं के सहयोग से सामूहिक 21 क्विंटल तरबूज भंडारा संपन्न किया गया। अनेक श्रद्धालुओं ने राशि सहयोग दिया वहीं अनेक श्रद्धालुओं ने गुड़, दलिया, चारा की सेवा सहयोग में दी। समिति सदस्यों ने बड़ी संख्या में गौशाला पहुंचे दानदाताओं का दुपट्टा पहना कर स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। गौशाला के गोपालक पोकरराम डूडी, सीताराम जोशी, इंदु सारण, नखत सिंह, कुशाल सिंह, नरपत सिंह एवं युवा गो भक्तों ने गौ सेवा में सहयोग किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अमावस्या के दिन गौशाला में पहुंचे अनेक श्रद्धालु, दिया गौसेवा में सहयोग।

बाल गोपाल गौशाला में किया पौधारोपण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव मिंगसरिया की बाल गोपाल गौशाला में मंगलवार को जागरूक युवाओं ने पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। गांव के संदीपसिंह मिंगसरिया ने बताया कि गौशाला परिसर में युवाओं ने विभिन्न प्रजाति के छायादार वृक्ष के पौधे लगाए। पौधारोपण अभियान तीन दिन से जारी है और परिसर को हरा भरा करने के लिए युवा इन पौधों के संरक्षण का संकल्प भी ले रहें है। युवाओं ने क्रम से पौधों के पालन के लिए नियमित समय सेवा देने पर सहमति बनाई। गौशाला समिति के अध्यक्ष तुलाराम प्रजापत ने बताया कि गौशाला को ग्रामीणों से जोड़ने के लिए अनेक सेवा प्रकल्लप किए जा रहें है। पौधारोपण कार्यक्रम में समिति के मंत्री मुनीराम गोदारा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, उपाध्यक्ष राजू गोदारा, अशोक सिंह,  रामावतार प्रजापत, गौरक्षक टीम के सक्रिय सदस्य रामनिवास प्रजापत, बजरंग शेखावत शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मिंगसरिया की बाल गोपाल गौशाला में चला पौधारोपण अभियान, बड़ी संख्या में लगाए छायादार वृक्षों के पौधे।

गुरुवार को बीकानेर आएंगे केंद्रीय मंत्री मेघवाल

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल 26 जून को प्रातः 7:20 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। मेघवाल गंगाशहर के महावीर चौक स्थित विद्या निकेतन में आयोजित होने वाले करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में भागीदारी निभाएंगे। वे रात्रि 10:20 बजे रेल मार्ग से सराय रोहिल्ला के लिए प्रस्थान करेंगे।