Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20230425-WA0089
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रेल 2023। मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ में महंगाई राहत शिविरों में दूसरे दिन कुल 9,839 पंजीयन हुए। श्रीडूंगरगढ़ शहर के वार्ड 15 में 1,986 पंजीयन, वार्ड 3 में 1,238 पंजीयन व वार्ड 16 में 1,068 पंजीयन हुए है। वहीं दुलचासर में आज दूसरे दिन 1,254 पंजीयन, बेनीसर 1,086 पंजीयन, रिड़ी में 1,024 पंजीयन, मोमासर में 968 पंजीयन, सोनियासर मिठिया में 668 पंजीयन तथा सूडसर शिविर में 547 पंजीयन हुए है। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने नागरिकों से पंजीयन करवाने की अपील की है। चौधरी ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में शिविर का आयोजन किया जाएगा वहीं स्थाई शिविर पालिका भवन व पंचायत समिति परिसर में भी लगाए गए है जिनका लाभ नागरिक ले सकते है।
वार्ड तीन में नजर आया उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड तीन के हनुमान भवन में शिविर का आयोजन किया गया। यहां रोजगार सहायक गजेंद्र खत्री ने बताया कि शिविर में बाल गोपाल एवं यूनिफॉर्म योजना, जॉब कार्ड योजना सहित अन्य योजनाओं में पंजीयन हुए। खत्री ने नागरिकों को राजगार गारंटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

हड़ताल के दौरान कार्मिकों ने दिया जीव संरक्षण में योगदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ के कार्मिक 24 अप्रेल से 2 मई तक सामूहिक अवकाश पर है। मंगलवार को कार्मिकों ने अवकाश के दौरान जीव संरक्षण का कार्य किया। कार्मिकों ने पक्षियों के पालसिये बांधे और उनके चुग्गे की व्यवस्था की। इस दौरान कृष्ण कड़वासरा, हनुमान गोदारा, मोहम्मद आरिफ भाटी, जितेंद्र सुथार, सुभाष भादू, शैलेंद्र सिंह, देवीलाल बाना, एडवोकेट बजरंग तावनिया ने पालसिये बांधने व चुग्गे की व्यवस्था करने में सेवाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्मिकों ने अवकाश के दौरान बांधे पालसिये।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड तीन में नजर आया नागरिकों व कार्मिकों में उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड तीन में 1,238 पंजीयन हुए।