Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार की क्षेत्र की खास खबरें पढ़ें एक साथ।

महिलाएं सीख रही है अचार, पापड़, मसाले बनाना, 10 दिन चलेगा प्रशिक्षण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रेल 2023। उन्नती परियोजना के तहत एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बीकानेर एवं राजीवीका द्वारा राजीवीका द्वारा संयुक्त रूप से महिलाओं के लिए उद्यम प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। नरेगा में 100 दिन कार्य पूर्ण कर लेने वाली 18 वर्ष से 45 वर्ष तक की आयुवर्ग की महिलाओं को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गांव सोनियासर मिठिया में आयोजित हो रहे इस शिविर में जयपुर से आई प्रशिक्षक राजकुमारी ने अचार, पापड़, मसाले आदि बनाने का प्रशिक्षण देना शुरू किया गया है। गांव की चयनीत 35 महिलाओं यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण की शुरूआत वाईएन व्यास, दिनेश जैन ने दीप प्रज्जवलीत कर किया एवं इस दौरान कपिल प्रजापत, बाबूलाल, शोभाराम, भंवरलाल जोशी, राजीविका से प्रगती, मैना गोदारा, पिंकी कंवर, सुमित्रा, मुनीराम, मुखराम आदि मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 35 महिलाओं को दिया जा रहा है उद्यमिता का प्रशिक्षण।

13 अप्रेल को 3 बजे निकलेगी महारैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रैल 2023। आगामी अंबेडकर जयंती के मौके 14 अप्रैल को पूर्व संध्या पर सर्व समाज द्वारा महारैली का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय मोमासर बास के अंबेडकर भवन में युवाओं की सामूहिक बैठक में लिया गया। सर्वसम्मति से लिये गए निर्णय के अनुसार रैली 13 अप्रेल की शाम को अंबेडकर भवन मोमासर बास से रवाना होगी और घुमचक्कर, मुख्य बाजार, गौरव पथ होते हुए सरदारशहर रोड़ स्थित अंबेडकर भवन पहुचेगी। रैली की तैयारियों के लिए युवाओं को जिम्मेदारियाँ भी बाँटी गई और अधिकाधिक संख्या में रैली में भाग लेकर समाज जागरण का कार्य करने का आह्वान किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने लिया सामूहिक निर्णय, निकालेगें अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर रैली।

सारस्वत कुंडीय समाज का होगा स्नेह मिलन समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रैल 2023। आगामी रविवार को अहमदाबाद में सारस्वत कुंडीय समाज का स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित होगा। आगामी 9 अप्रैल को अहमदाबाद के लोहाणा विद्यार्थी भवन कांकरिया में शाम 4 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में अहमदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में रह रहे समाज के लोग शामिल होंगे।