Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20240314-WA0129
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2024। लोकसभा चुनावों की घोषणा से पहले राजस्थान में जनता को राहत देने के व्यापक घोषणाएं की गई है। राज्य सरकार ने जहां गुरुवार को राज्य में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम किया था वहीं केन्द्र सरकार ने पेट्रोलियम पर 2 रुपये कम कर दिए है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को 972.80 करोड़ रूपये की लागत से प्रदेश में 687 किलोमीटर सड़कों का विकास करने तथा 385 करोड़ की लागत से 7 आरओबी/आरयूबी/फ्लाईओवर बनाने की स्वीकृति दे दी है। केंद्र ने 4 आरओबी, 1 आरयूबी तथा 2 फ्लाईओवर निर्माण के लिए 384.56 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रेस को दी। इस घोषणा में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में बीदासर रोड पर 44.33 करोड़ की लागत से रेलवे ओवरब्रिज भी शामिल हैं।
विधायक ने जताया आभार, दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचन्द सारस्वत ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई दी है। सारस्वत ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जनकल्याण कार्यों के साथ देश के विकास में नए कीर्तिमान गढ़ रही है। श्रीडूंगरगढ़ में लंबे समय से क्षेत्रवासियों की ये मांग थी और इसके लिए चलाए गए धरने प्रदर्शन में भाजपा ने भी केंद्र सरकार को स्वीकृति देकर राहत की मांग की थी। विदित रहे कि इस सबन्ध में रेल संघर्ष समिति के बैनर तले क्षेत्र के प्रमुख लोगो ने लंबा आंदोलन किया था और आंदोलन के दौरान रेलवे ने आश्वासन भी दिया था। अब ओवरब्रिज बनने के बाद हजारों ग्रामीणों सहित सालासर, लूणकरणसर, श्रीगंगानगर आने जाने वाले राहगीरों को सहित मरीजों को राहत मिलेगी।

खाटू श्यामजी से निशान लेकर रवाना हुए उत्साही युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं का एक दल आज खाटू श्याम पहुंचा। बाबा के दर्शन कर ये दल वहां से निशान लेकर दौड़ते हुए कुछ देर पहले ही रवाना हुआ है। ये उत्साही श्याम श्रद्धालु बिना रूके दौड़ते हुए शुक्रवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेंगे। श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर से धूमधाम से निशान लेकर ये दल आडसर बास स्थित श्याम मन्दिर पहुंचेगा। यहां निशान मंदिर में चढ़ा कर यात्रा पूर्ण करेंगे। युवा दल में सोनू पारीक, रामकिशन प्रजापत, विष्णु, अमित स्वामी, सन्तोष, श्लोक, विकास, पीयूष, सवाई भार्गव, शिव प्रजापत शामिल है। युवाओं के साथियों द्वारा यहां उनके स्वागत की भी तैयारी की जा रही है।

बेनीवाल सहित कई नेता पहुंचे बोहरा निवास, दी सांत्वना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में कालूबास स्थित रामदेव बोहरा की माता के देहांत होने के बाद आज अनेक मौजिज लोग उनके घर शोक जताने पहुंचे। लूणकरणसर से पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल, विधायक ताराचन्द सारस्वत, जिलाप्रभारी रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा उप जिलाध्यक्ष शिव स्वामी, पूर्व चेयरमैन रामेश्वरलाल पारीक सहित बीकानेर व लूणकरणसर से अनेक गणमान्य नागरिक संवेदना जताने पहुंचे।