Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में राजेन्द्र को मिला दायित्व।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में बीकानेर जिले में किसी को स्थान नहीं मिलने की चर्चा चारों ओर थी। आज पार्टी ने अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश की कार्यकारिणी घोषित की है जिसमें सूडसर निवासी राजेंद्र वाल्मीकि को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। राजेन्द्र ने इस दायित्व का कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करने की बात कही। सूडसर मंडल सहित श्रीडूंगरगढ़ मंडल के अनेक सदस्यों ने राजेन्द्र को बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर निवासी राजेन्द्र वाल्मीकि को मिला प्रदेश कार्यकारिणी में दायित्व।

बापेऊ में आयोजित कथा में बताया पंचगव्य का महत्व।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड के गांव बापेऊ में श्रीपुरुषोत्तम गौसेवा समिति गौशाला में आयोजित भागवत कथा में आज छठे दिन कथा वाचक संत सुखदेवजी महाराज ने मनुष्य जीवन में गौमाता की सेवा करने की प्रेरणा दी। संत ने गाय का महत्व बताते हुए पंचगव्य से असाध्य बीमारियों पर नियंत्रण पाने को अचूक उपाय बताया। उन्होंने गौ सेवा परमो धर्म का उपदेश दिया व भागवत कथा के विभिन्न प्रसंग सुनाए। कथा के दौरान महाराज ने गौशाला कमेटी एवं ग्रामीणों को गौशाला परिसर में गौ माता की नित्य सुबह-शाम आरती के लिए गौ माता मंदिर निर्माण करवाने का संकल्प करवाया। कथा में बड़ी संख्या में बापेऊ सहित आस पास के गांवो से भी श्रद्धालु पहुंचे और श्रद्धालुओं ने खूब जयकारे लगाए। कथा के दौरान अनेक भामाशाओं ने लाखों रूपए की राशि गौसेवा में समर्पित की। समिति सदस्यों ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बापेऊ गांव में आयोजित कथा में कथावाचक संत सुखदेवजी महाराज ने गाय का महत्व बताते हुए गौसेवा की प्रेरणा दी।

बेटी के पांचवे जन्मोत्सव पर किए सेवा कार्य।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर नया निवासी राजू सारस्वत ने अपनी पुत्री भूमि के 5 वर्ष पूर्ण करने पर श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न सेवा कार्य करवाए। व्यवसायी पिता ने प्रसन्नता जताते हुए पुत्री के स्वस्थ व दीर्घ आयु की कामना करते हुए सेवा राशि दी। इस दौरान बेसहारा गौवंश के लिए 7 क्विंटल सब्जियां विभिन्न स्थानों पर खिलाई गई। वहीं सेवाधाम के सभी बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई और कच्ची बस्तियों में बच्चों को बिस्किट व टॉफियां वितरित की गई। विरतण कार्य में नीतिन जोशी, विष्णु सहित आनंद जोशी ने सेवा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजू सारस्वत ने अपनी पुत्री के पांचवा जन्मोत्सव सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया।