Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

अर्द्धनारेश्वर ईश्वरी सोनी का स्वर्णकार समाज ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सनातन के प्रचार प्रसार के लिए भारत भ्रमण पर रवाना हुई अर्द्धनारेश्वर ईश्वरी सोनी शुक्रवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ पहुंची और स्वर्णकार मंदिर प्रांगण में समाज के नागरिकों ने उनका स्वागत सम्मान किया। सोनी ने कहा कि इस पृथ्वी पर सनातन ही शाश्वत व सत्य है और इसका प्रचार प्रसार करते हुए वे 12 ज्योतिर्लिंगो का दर्शन कर देश भर के प्रमुख मंदिरों व शक्तिपीठों, संतो का दर्शन करते हुए जनवरी 2025 के महाकुंभ में भाग लेंगी। ईश्वरी ने बताया कि 17 नवंबर को उनकी यात्रा प्रारंभ हुई है और महाकुंभ के पावन पर्व पर जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर श्रीलक्ष्मीनारायण त्रिपाठी से दिक्षा ग्रहण कर आजीवन सनातन की सेवा का कार्य करेंगी। इस दौरान मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार संघ श्रीडूंगरगढ़ के अध्य्क्ष ओमप्रकाश कड़ेल, मंत्री ओमप्रकाश धूपड़, भवन मंत्री पवन बूटन सहित समाज के अनेक लोगों ने ईश्वरी सोनी का फूलमाला पहना कर स्वागत किया व तिलक लगाकर शॉल ओढाकर सम्मान किया। ईश्वरी सोनी ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अर्द्धनारेश्वर ईश्वरी सोनी का किया स्वर्णकार समाज के लोगों ने स्वागत, सम्मान।

32 साल सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए आयुर्वेदिक उपवैद्य का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव लिखमादेसर में 32 साल तक आयुर्वैदिक उपवैद्य के रूप में अपनी सेवाएं देने वाले राकेश सोनी पुत्र रूपचंद सोनी गुरूवार को सेवानिवृत्त हुए। उनकी सेवाओं के बारे में बताते हुए ग्रामीणों ने उन्हें सम्मान के साथ विदाई दी। इस दौरान स्कूल में आयोजित समारोह में राजकीय स्कूल का स्टॉफ, ग्रामीण व अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहें। रूपचंद सोनी ने सभी ग्रामीणों का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 36 साल लिखमादेसर में सेवाएं देने के बाद शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए राकेश सोनी, ग्रामीणों ने किया सम्मान।

खो गया है एंड्रायड फोन, आप भी करें मदद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास निवासी व श्यामजी मंदिर जसवंतगढ़ में पुजारी के रूप में सेवाएं देने वाले विनोद कुमार कुदाल की पुत्री आज जसवंतगढ़ से बीकानेर जाने वाली ममता ट्रेवल्स की बस से सुबह 10 बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंची। बालिका के हाथ में एंड्रायड फोन था और वो घुमचक्कर से आड़सर बास तक ऑटो में अपने घर गई। इस दौरान उसके हाथ से फोन कहीं गिर गया है। बालिका के चाचा शंकर कुदाल ने नागरिकों से मदद की अपील करते हुए कहा कि किसी को फोन मिले तो 8829932487 या 6367652487 नबंर पर सूचना कर फोन लौटा कर अपनी मानवीयता का परिचय दे सकते है।