Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ अंचल से कुछ सामाजिक खबरें आप सभी पाठक एक साथ एक नजर में पढ़ें। क्षेत्र के युवक नितिन सिंह बीकानेर जिले के पहले ब्लैक बेल्ट कोच बने वहीं प्रजापत परिवार द्वारा आगामी 22 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। आचार्य तुलसी की 27वीं पुण्यतिथि पर आयोजित भक्ति संगीत संध्या में श्रीडूंगरगढ़ से मालू परिवार के सहयोग से श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क बसें जाएगी और सामाजिक सेवाओं में अग्रणी संस्था लॉयन्स क्लब के अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए तीन युवाओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी है। आप ये सभी खबरें पढें विस्तार से

युवक ने हासिल किया ब्लैक बेल्ट।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सत्तासर निवासी नितिन सिंह पुत्र सिकन्दर सिंह जूडो कोच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए और सेकंड दान ब्लैक बेल्ट कोच बन गए है। सिंह पूरे जिले में पहले कोच है जिन्होंने जूडो में ये उपलब्धि हासिल की है। सिंह ने बताया कि जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कराई गई इस प्रतियोगिता में बीकानेर से पहले एनआईएस जूडो कोच बन गए है। सिंह वर्तमान में श्रीडूंगरगढ़ में जूडो प्रशिक्षण देने का कार्य कर रहें है। इस सफलता पर उनके मित्रों व परिजनों द्वारा बधाई दी जा रही है।

भक्ति संगीत संध्या के लिए जाएगी नि:शुल्क बसें, मालू परिवार देगा सहयोग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर में आचार्य तुलसी समाधि स्थल पर 6 जून को गुरूदेव तुलसी की 27वीं पुण्यतिथि पर भक्ति संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में भाग लेने के लिए श्रीडूंगरगढ़ से गंगाशहर तक आने जाने के लिए बसों की व्यवस्था तेरापंथ समाज के रूकमानंद मालू परिवार द्वारा की जाएगी। सभा अध्यक्ष विजयराज सेठिया ने बताया कि मालू भवन से बसे शाम साढ़े चार बजे रवाना होगी तथा बसों में जाने के लिए अग्रीम नाम सभा के मंत्री पवन सेठिया व कोषाध्यक्ष महेन्द्र मालू से संपर्क कर लिखवाया जा सकता है। मंत्री सेठिया ने बताया कि समाधि स्थल द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी।

लायंस क्लब ग्रेटर की कार्यकारिणी का विस्तार, इन्हें मिली जिम्मेदारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लायंस क्लब श्रीडूंगरगढ़ ग्रेटर के सदस्यों ने गुरूवार को आम बैठक का आयोजन किया। बैठक में अध्यक्ष मनोज कुमार गुसाईं ने जोन चेयरपर्सन रविप्रकाश शर्मा के निर्देशानुसार कार्यकारिणी का विस्तार किया। गुसाईं ने बताया कि कार्यकारिणी के सत्र 2023-24 के लिए कन्हैयालाल सारस्वत, मेंबरशिप बोर्ड का चेयरपर्सन, महेन्द्र कुमार जैन को क्लब प्रशासनिक चेयरपर्सन तथा विकास कुमार सोनी को मार्केटिंग चेयरपर्सन पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुसाईं सहित क्लब के सदस्यों ने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए क्लब के कार्यों को गति देने की बात कही। सदस्यों ने सभी का आभार जताया।

22 जून को होगा रक्तदान का आयोजन, परिवार जुटा तैयारी में।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिवंगत मुकेश गंगपारिया की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। आगामी 22 जून को सरदारशहर रोड स्थित प्रजापति भवन में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रक्त दाता रक्त दान कर सकेंगे। प्रजापत परिवार के सदस्य रक्तदान की तैयारियों में जुट गए है।