Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2023। विद्यार्थियों से जुड़ी दो खास खबरें व भीम आर्मी के युवाओं द्वारा उठाई गई जनसमस्या और पहलवानों के लिए बुलंद की आवाज की खबर पढें एक साथ एक नजर में।

कल आएगा 8वीं बोर्ड का परीणाम।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने अपने ट्वीटर अकाउंट से जानकारी देते हुए 8वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम कल 17 मई 2023 को दोपहर 12 बजे जारी करने की घोषणा की। बता देवें राज्य भर से इस परीक्षा में 13 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया।

पुन खुल गया है पोर्टल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना का पोर्टल पुन खुल गया है। ईमित्र संचालक पवन सैनी ने बताया कि योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले जिन विद्यार्थियों के आवेदन पर ऑब्जेक्शन लगा था ये सूचना उनके लिए है। वे सभी 22 मई से पहले अपने ऑब्जेक्शन क्लियर करवा सकते है। सैनी ने बताया कि 22 के बाद कोई ऑब्जेक्शन क्लियर नहीं हो सकेंगे।

गांव बिग्गा में मेघवाल मोहल्ले में पेयजल किल्लत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में मेघवाल मोहल्ले के वार्ड 1, 2 व 7 में पेयजल किल्लत से मोहल्लेवासी बुरी तरह से परेशान हो रहें है। भीम आर्मी के युवाओं ने आज विधायक सेवा केन्द्र में ज्ञापन देकर समाधान की मांग की है। इस दौरान भीम आर्मी के तहसील संयोजक संदीप जयपाल, त्रिलोकाराम मेघवाल, राधेआजाद, रामचंद्र बारूपाल, बाबूलाल चिनिया, नरेंद्र बारूपाल, अशोक बारूपाल, अशोक गर्ग, मुकेश गर्ग, सुनील मेघवाल सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें।

बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की आर्मी ने।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भीम आर्मी के युवाओं ने आज राष्ट्रपति के नाम बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग करतें हुए ज्ञापन सौंपा है। आर्मी के तहसील संयोजक ने संदीप जयपाल ने कहा कि राष्ट्रपति पहलवानों को न्याय दिलवाने के मामले में दखल देने चाहिए जिससे केंद्र सरकार की मनमानी पर लगाम लग सकें। इस दौरान आर्मी के अनेक सदस्य मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भीम आर्मी के युवाओं ने सौंपे ज्ञापन।