Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-06-20 at 09.33.25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

प्लेन क्रेश में जान गवांने वाले अभिनव के लिए श्रद्धाजंलि सभा व बैठक आज

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अहमदाबाद में 12 जून 2025 को प्लेन क्रेश त्रासदी में प्राण गवांने वाले अभिनव पड़िहार के लिए श्रीडूंगरगढ़ में श्रद्धाजंलि सभा व बैठक का आयोजन आज किया जाएगा। पूर्व विधायक दिवंगत किसनाराम नाई के दोहित्र अभिनव को ननिहाल पक्ष द्वारा हाइवे स्थित आशीष फिलिंग स्टेशन पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित बैठक में श्रद्धाजंलि दी जाएगी। बैठक में समस्त जाड़ीवाल परिवार सहित अनेक नागरिक शामिल होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ में 29 जून को आयोजित होगा डिडलिफ्ट चैंपियनशिप।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में 29 जून को डेडलिफ्ट चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। आयोजनकर्ता ने बताया कि इस आयोजन में श्रीडूंगरगढ़ के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता का शुल्क 500 रूपए रखा गया है व विजेता स्ट्रांग मैन सीनियर को 11 हजार नगदी व स्ट्रांग मैन सब जूनियर मास्टर को 51 सौ रूपए नगद  राशि सहित ट्राफी देकर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता के बैनर का विमोचन गुरूवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ में किया गया। बैनर का विमोचन छः न्याति ब्राह्मण महासंघ के तहसील अध्यक्ष आईदान पारीक धनेरू ने किया। पारीक ने युवा खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शामिल होकर श्रीडूंगरगढ़ का नाम रोशन करने की बात कही। इस दौरान कार्यक्रम में पार्षद रजत आसोपा, पावर लिफ्टिंग कोच आशीष ओझा, नारायण ओझा, राम कूकना सहित अनेक युवा मौजूद रहें।

सड़क पर मिला बैग, लेने के लिए संपर्क करें मुकेश से।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ से गांव बाना के बीच एक काले रंग का बैग बाना निवासी मुकेश बाना को सड़क पर मिला है। बाना ने बताया कि गुरूवार शाम को बैग मिला और बैग में कोई रसीदें व कुछ कपड़े वगैरह रखे है। बाना ने बताया कि बाना स्टैंड पर सुरक्षित रखा है। अगर बैग के मालिक की जानकारी किसी पाठक को मिले तो वे 63504 49772 नबंर पर संपर्क कर लिया जा सकता है।