Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
mews-updated-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2023। एक ओर जहां महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी स्कूलों में सीटें खाली रहने की खबरें राज्य भर में अनेक जिलों से आ रही है वहीं श्रीडूंगरगढ़ में हनुमान धोरा स्थित कन्हैयालाल सिखवाल इंग्लिश मीडियम स्कूल में रिक्त सीटों से दुगुने से अधिक आवेदन आए है। प्रधानाचार्य विमला गुर्जर ने बताया कि शुक्रवार सुबह सवा नौ बजे स्कूल प्रागंण में अभिभावकों के सामने ही प्रवेश की लॉटरी निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 114 सीटों के लिए 297 आवेदन प्राप्त हुए है और लॉटरी माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

भीम आर्मी ने केवलचंद को दी नियुक्ति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भीम आर्मी भारत एकता मिशन संगठन के तहसील संयोजक संदीप जयपाल ने तहसील में संगठन को मजबूत करने के लिए ग्रामीण इकाईयां बनाने व उनमें नियुक्तियां देने संबंधी जानकारी दी। जयपाल ने बताया कि इसी क्रम में लालासर गांव की ग्रामीण इकाई के लिए केवलचंद बौद्ध को नियुक्ति दी गई है। युवाओं ने उन्हें बधाई दी व केवलचंद ने निष्ठा पूर्वक काम करने की शपथ ली।