Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octtt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

महाविद्यालय में खेल सप्ताह का समापन, विजेताओं को किया पुरस्कृत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में महाविद्यालय स्तरीय खेलकूद सप्ताह का आज छात्र कबड्डी प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले के साथ समापन हुआ। फाइनल मैच में टीम कालूराम ने टीम देवेन्द्र को पराजित कर विजेता बनी। इसी के साथ समापन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्राचार्य डॉ. विजय कुमार ऐरी ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियो का उत्साहवर्धन करते हुए टीम भावना से खेलने के लिए आभार जताया। सात दिवसीय खेल प्रतियोगिता में प्रत्येक खेल में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहें विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान दिए गए। प्राचार्य ने खेल से होने वाले विद्यार्थियों के हित व खेल में कैरियर को लेकर विभिन्न जानकारियां दी। खेल संयोजक महावीर नाथ व खेल प्रभारी दलीप सिंह सेरड़िया ने कबड्डी फाईनल मैच में निर्णायक की भूमिका निभाई। समापन समारोह में सहायक आचार्य अमित तंवर, निशा सोडा, पन्नालाल सांखला, विशाल कुमार राय व मोहित स्वामी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाविद्यालय में खेलों के विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ ही खेल सप्ताह का समापन हुआ।

बिंझासर में कल होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिंझासर में चल रही श्रीवीर तेजाजी क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें आयोजन का फाइनल का कल गांव के खेल मैदान में होगा। फाइनल में बिंजासर सीनियर टीम व टीम धीरेरा के बीच ट्राफी के लिए मुकाबला होगा। नरेन्द्र कड़वासरा ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन समारोह भी मैच के तुरंत बाद ही संपन्न होगा व हंसराज कड़वासरा, भागीरथ नैण, अशोक कड़वासरा, रमेश सारस्वा, नंदू भूकर, राजू नैण सहित अनेक युवा आयोजन की तैयारियों में जुटे है।

मोमासर में संस्कार केंद्र पर मनाया पौष बड़ा का कार्यक्रम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में सेवा भारती द्वारा संचालित महर्षि वाल्मीकि बाल संस्कार केंद्र पर आज पौष बड़ा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां भोमिया दादा सेवा समिति के अध्यक्ष हरचंद डबास ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। बच्चों ने सामूहिक गीत गायन सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में शिक्षक बनवारी, भागीरथ, अध्यक्ष ओम बाफना, लूणाराम प्रजापत, ओमप्रकाश, विद्या देवी, सेविका समिति की राशि कुमावत, सन्नू, कविता गायन में प्रसिद्ध हुए कमल कुमावत, गायक दर्शन, शिव प्रसाद, रुपचन्द, अशोक कुमार व भोमिया सेवा समिति के सेवादार शामिल हुए और सभी का सहयोग रहा। सभी ने पौष बड़ा का प्रसाद लिया व मंगलकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा केंद्र में पौष बड़ा कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

श्रीराम मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के श्रीराम मंदिर में राधिका सत्संग मंडली द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने मलमास के पूर्ण होने पर आयोजन करते हुए खूब भजन गाए व जयकारे लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राधिका सत्संग मंडली द्वारा आयोजित भजन कीर्तन का आयोजन संपन्न किया गया।