Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

प्रतिपक्ष नेता अंजू व नवनियुक्त महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष द्रोपदी ने किया जनसंपर्क, बनाई रणनीति।  

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नवनियुक्त द्रोपदी प्रजापत व प्रतिपक्ष नेता अंजू पारख आज आमजन के बीच पहुंची व महिलाओं से संपर्क साधा। प्रजापत ने बताया कि इस बार हर हाल में कांग्रेस सरकार को दोहराने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। पारख ने बताया कि पूरे कस्बे में संपर्क की रणनीति बनाई गई है व सरकार द्वारा आमजन को दी जा रही राहत भरी योजनाओं की बात जन जन तक पहुंचाई जाएगी। अभियान का प्रारंभ वार्ड एक से किया गया है। वार्ड एक में अनेक घरों में जाकर महिला मतदाताओं से संपर्क किया व उन्हें राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ गिनवाए। चिरंजीवी योजना, निःशुल्क राशन किट योजना, 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली योजना, महिलाओं को स्मार्टफोन योजना, पंजीकृत उपभोक्ताओं के लिए 500 रुपये में गैस सिलेंडर योजना, पेंशन की रकम बढाकर राहत देने की योजना, निःशुल्क दवा योजना सहित अनेक योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान अनेक महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस महिला नेताओं ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी, मिली वार्ड एक में अनेक महिला मतदाताओं से।

दुर्घटनाग्रस्त मरीजों की जांच के लिए दी उपयोगी मशीन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकारी अस्पताल में दुर्घटनाग्रस्त मरीजों की जांच में उपयोगी सेक्शन मशीन 15 अगस्त के मौके पर भेंट दी गई। भामाशाह रूघलाल गणेशमल राठी निवासी कालूबास, प्रवासी गुवाहाटी वालों ने डॉ एसके बिहाणी व मनोज सोमाणी की प्रेरणा से अस्पताल में मशीन भेंट दी। इस दौरान डॉ ओपी स्वामी, रमाकांत शर्मा, रामनिवास गोदारा, सुभाष भाकर, योगेश लढ़ा, राहुल पारीक, भागीरथ  जाट, आंनद सारस्वत, दीपक सुथार आदि मौजूद रहें। चिकित्सालय प्रभारी डॉ. बिहाणी ने दानदाता परिवार का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय अस्पताल में मशीन भेंट की भामाशाह राठी परिवार।

जिला स्तर पर जीते मेडल, राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में किया चयन हासिल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए आज बीकानेर जिला टीम का चयन आर्य समाज मंदिर प्रांगण में किया गया। जिसमें जिला स्तर पर 44 किलो भारवर्ग में हर्षिता पुत्री श्यामसुंदर वर्मा, 57 किलो भारवर्ग में प्रियंका पुत्री भंवरलाल सारण, 70 किलो भारवर्ग में दिशा पुत्री राधेश्याम दर्जी ने बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल राज्य स्तर पर चयन हासिल किया। बालक वर्ग में 55 किलो भारवर्ग में आदित्य पुत्र कन्हैयालाल तवानियां, 60 किलो भारवर्ग में विजयपाल पुत्र रेवंतनाथ सिद्ध, 73 किलो भारवर्ग में लालचंद पुत्र भंवरलाल सायच, 81 किलो भारवर्ग में अजयसिंह पुत्र सुरेंद्रसिंह राजपूत, 100 किलो भारवर्ग में रामनिवास पुत्र परमेश्वरलाल सायच, 100 किलो में अभिषेक पुत्र प्यारेलाल सोनी ने गोल्ड मेडल प्राप्त हासिल किए। वहीं 60 किलो भारवर्ग में हेमंत पुत्र मनोज कुमार शर्मा, 90 किलो भारवर्ग में प्रदीपदान पुत्र शंकरदान चारण ने रजत पदक हासिल किए। एनआईएस जूडो कोच नितिन सिंह, सिकंदर सिंह, मुकेश जांगिड़ ने खिलाडियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए राज्य स्तरीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जूडो में जिला स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर खेलने के लिए चयन हासिल किया।

तोलियासर में हवन पूजन, सत्संग का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर में श्रावण मास की अमावस्या पर आज ग्रामीणों ने शिव मंदिर में विश्व शांति व प्राणिमात्र के लिए सुख की कामना के साथ शिव मंदिर में हवन पूजन का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं ने नंदी गोशाला प्रांगण में भजन किर्तन का आयोजन किया व वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान श्याम सुंदर, मालसिंह, चतुर्भुजसिंह, राजाराम राजपुरोहित, श्यामसिंह, संतोष सिंह, मूलसिंह, डूंगरसिंह, हेमसिंह, भवानीसिंह, श्यामलाल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नंदी गोशाला में महिलाओं ने किया भजन किर्तन।