Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20240627-WA0006
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

ब्राह्मण महासंघ उतरा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ, जताया रोष।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2024। श्री छ:न्याति ब्राह्मण महासंघ के सदस्यों ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के खिलाफ विरोध में उतर गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र के नाम बुधवार को उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन सौंप कर सदस्यों ने डोटासरा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की। महासंघ के तहसील अध्यक्ष आईदान पारीक ने बताया कि डोटासरा द्वारा आईपीएस रैंक के अधिकारी रविदत्त गौड़ को कोटा में सार्वजनिक मंच पर डराने का प्रयास करने का सर्वसमाज द्वारा विरोध किया जा रहा है। डोटासरा एक संवैधानिक पद पर है और समाज विशेष के पढें लिखे जनप्रतिनिधि है। उनके द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व विधानसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को निशाना बनाना उनकी जातिवादी सोच दर्शाता है। ऐसे नेताओं को बोलने से पहले सोचने के नियम का पालन करना चाहिए। इस दौरान सभी ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए डोटासरा के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन देने पार्षद रजत आसोपा, पवन उपाध्याय, श्याम पुरोहित, एडवोकेट प्रवीण पालीवाल सहित अनेक सदस्य शामिल रहें।

श्रेष्ठ सेवाओं के लिए श्रीडूंगरगढ़, मोमासर, सूडसर के डाकघर कार्मिकों को किया पुरस्कृत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय डाक विभाग की उपशाखा मोमासर, श्रीडूंगरगढ़ व सूडसर के कार्मिकों को बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में ईसीआई आवंटित लक्ष्य की प्राप्ति करने पर विभाग द्वारा प्रोत्साहन समारोह रखा गया। श्रीडूंगरगढ़ उपडाकघर के निरीक्षक प्रेमसिंह शेखावत, मनोज कुमार, डाक अधिदर्शक लादुपुरी ने इन्हें सम्मानित किया। मोमासर उपडाकघर के कैलाश स्वामी, उदरासर के रामलाल, जालबसर के विकास गांधी, धोलिया की कोमल रानी को श्रेष्ठ सेवाएं देने के लिए पुरस्कृत किया गया। वहीं श्रीडूंगरगढ़ के आरके तिवाड़ी, बिग्गा के हुकमाराम, रीड़ी के हरिराम, जैसलसर के निशांत, जैतासर के नारायण सिंह, राजेडू के केशुराम, धीरदेसर चोटियान से सृष्टि स्वामी तथा सूडसर उपडाकघर के देराजसर के प्रभुदयाल सारस्वा, लिखमीसर के लूणाराम, दुसरणा के अंकित सारस्वत, शेरुणा की राजबाला, लखासर के विजेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया गया। लादुपुरी ने सभी को आमजन का सहयोग करते हुए डाक सेवाएं के प्रसार के लिए अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित किया

गोवंश को सवामण लापसी का भंडारा खिलाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में गुवाहाटी प्रवासी व श्रीडूंगरगढ़ निवासी शिवरतन सोमानी ने लापसी का भंडारा खिलाकर जन्मदिन मनाया। समिति सदस्यों ने उनका आभार जताकर शुभकामनाएं दी। समिति के अगरसिंह ने बताया कि गौशाला में लापसी भंडारा की परंपरा सोमाणी की प्रेरणा से ही शुरू की गई थी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोवंश को खिलाया लापसी का भंडारा।