Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-04-10 at 21.37.12
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रैल 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की कुछ खास खबरें एक साथ, एक नजर में।

तुलसी मेडिकल में शुक्रवार को लगेगा निशुल्क न्यूरो स्पाइन जांच शिविर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्थानीय तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर में शुक्रवार को एकदिवसीय निशुल्क न्यूरो स्पाइन जांच एवं परार्मश शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर में ब्रेन एवं स्पाइन विशेषज्ञ डॉ राहुल सोलंकी सेवांए देगें। शिविर में जो रोगी ब्रेन, नसों और मांसपेशियों की दिक्कतें हो, या ब्रेन टयुमर, स्लिप डिस्क, गर्दन दर्द, साईटिका, माइग्रेन आदि बिमारियों से ग्रसीत हों वो निशुल्क परार्मश एवं जांच करवाने का लाभ उठा सकते है।

पोषण पखवाड़े में चला विशेष अभियान, गर्भवती महिलाओं के लिए हुए कई आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पुरे राज्य में चलाए जा रहे पोषण पखवाड़े के तहत गुरूवार को ब्लॉक क्षेत्र के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विशेष कार्यक्रम किए गए। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी चंद्रप्रभा शर्मा तथा महिला पर्यवेक्षक सरिता सिहाग की अगुवाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने श्रीडूंगरगढ़ शहर और ग्रामीण सेक्टर में सभी केन्द्रों पर बच्चों की वजन, लंबाई और गर्भवती धात्री महिलाओं के वजन, लंबाई ली गई और पोषण संबधी जानकारियां दी गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पोषण पखवाड़े के तहत नापा बच्चों का वजन व लंबाई।

स्टेट लेवल वॉलीवाल में उपविजेता बनी श्रीडूंगरगढ़ की यह टीम, पढ़ें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देश भर में विभिन्न खेलों के लिए खिलाडियों को अंर्तराष्ट्रीय र्स्पधाओं के लिए तैयार करने के लिए गठित स्टेयर्स फैडरेशन द्वारा वॉलीवाल खेल की स्टेट लेवल प्रतियोगिता चितौड़गढ़ के राणा प्रताप खेल मेदान में आयोजित हुई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा की शहीद कैप्टन चंद्रचौधरी स्पोर्टस एकेडमी की टीम उपविजेता रही है। 7 से 9 अप्रैल तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 19 वर्ष आयुवर्ग में झुंझुनु की टीम ने एकडमी को 3-0 से हराया एवं फाईनल विजेता बनी। उपविजेता टीम के चार खिलाड़ी लक्ष्य, हिमांशु मीणा, विक्रम, प्रवीण पुनियां का नेशनल कैम्प के लिए भी सलेक्शन हुआ है। नेशनल कैम्प आगामी 21 अप्रैल से 1 मई तक रामसरा स्थित शहीद कैप्टन चंद्रचौधरी स्पोर्टस एकेडमी में आयोजित होगा। उपविजेता बन कर खिलाड़ी गुरूवार को गांव लौटे तो ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा की शहीद कैप्टन चंद्रचौधरी स्पोर्टस एकेडमी की टीम बनी प्रदेश स्तर पर उपवितेजा।