Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितम्बर 2024। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर में हुए आयोजनों, कार्यक्रमों व मांगों की 5 खास खबरें एक साथ, देखें सभी के फोटो।

तोलियासर मेले की तैयारी प्रारंभ, 17 को लगेगा बाबा को रोटे का भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्वरक्षक भैरव मंदिर में तोलियासर आगामी 17 सितंबर को विशाल मेला भरेगा। 17 को बाबा को रोटे का भोग लगेगा और हजारों की संख्या में पदयात्री बाबा के दर्शन करेंगे। इस संबंध में शुक्रवार को उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने भैरव मंदिर में पूर्व तैयारी का जायजा लिया। मित्तल ने मेले के दौरान बिजली पानी की आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। इसके अतिरिक्त मेले में शांति व्यवस्था के लिए अन्य जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए। इस दौरान तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा, एसआई इंद्रलाल शर्मा, विकास अधिकारी मनोज धायल, एईएन मुकेश मालू सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहें।

जारी है राज्यमंत्री के अभिनंदन का दौर, कार्यकर्ताओं में खुशी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष पद पर मनोनयन के बाद से ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार के स्वागत, सम्मान का क्रम लगातार जारी है। सुथार के आवास पर पहुंच कर क्षेत्र के गांव रीड़ी निवासी उद्यमी मोहनलाल तावणियां द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। तावणियां ने सुथार का माल्यापर्ण किया एवं मुंह मिठा करवा कर राज्य सरकार द्वारा सुथार की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ने की बात कही। इसी प्रकार ग्राम पंचायत धर्मास के सरपंच प्रतिनिधि पवन कुमार पारीक, सरपंच महावीर पारीक, संदीपसिंह मिंगसरिया, बजरंगलाल पुरोहित श्रीडूंगरगढ़ आदि ने भी सुथार के आवास पर पहुंच कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान इन कार्यकर्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर देकर उन्हें सम्मानित भी किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उद्यमी मोहनलाल तावणियां ने किया राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धर्मास से भाजपा कार्यकर्ताओं, सरपंच ने किया सुथार का अभिनंदन।

महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ में गुरूवार को दिवेर विजय स्मृति दिवस पर “महाराणा प्रताप का कृतित्व एव व्यक्तित्व” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अनेक विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया वहीं प्रतियोगिता संयोजक राजश्री स्वामी ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व पर ओजस्वी कविता पाठ किया। सहायक आचार्य अमित तंवर ने मंच का संचालन किया। प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रियंका भादू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा मनीष पड़िहार ने द्वितीय व राधा नाई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महावीर नाथ ने सभी का आभार जताया। महाविद्यालय के संकाय सदस्य निशा सोडा, पन्नालाल सांखला, दलीपसिंह सेरड़िया, विशाल कुमार राय, मोहित स्वामी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

माहेश्वरी महिला मंडल की पहल, पक्षियों को प्रदान किया भोजन स्थल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए कस्बे में दो जगहों पर पक्षियों के लिए भोजन स्थल का निर्माण करवाया गया है। मंडल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कालू बास स्थित शिव धोरा में और कालूबास में ही स्थित एक पार्क में पक्षियों के लिए दो चबुतरे लगाए गए है। आपणो गांव सेवा समिति की प्रेरणा से किए गए इस कार्य को मंडल सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर गुरूवार को इन्हें पक्षी सेवा में समर्पित कर इनमें चुग्गा भरा। बता देवें मंडल द्वारा समय समय पर अनेक सेवा कार्यों में भागीदारी निभाई जाती है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी महिला मंडल ने की पहल, लगवाए दो चबुतरे।

विधायक को दिया पत्र, रोडवेज बसों के रूकने का स्थान तय करने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रोडवेज बसों के रूकने का स्थान कर उस स्थान पर एक अस्थाई रोडवेज स्टैण्ड़ का बोर्ड लगाने की मांग करते हुए कस्बे के वरिष्ठ नागरिकों ने विधायक को पत्र दिया। कस्बे के वरिष्ठ नागरिक लक्ष्मणराम जाखड़, शुभकरण लूणिया, भंवरलाल, प्रदीप, लालचंद, मनोज सहित अनेक नागरिकों ने रोडवेज बसों के लिए स्थान निर्धारित करने की मांग की। लक्ष्मणराम जाखड़ ने बताया कि स्थान तय नहीं होने के कारण वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इस संबंध विधायक संज्ञान लेकर शीघ्र ही समस्या का समाधान करें।