Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से कुछ खास खबरें पढ़े एक साथ और जाने आज क्या रहा विशेष।

सीओ दिनेश कुमार का किया सम्मान, ये रहें उपस्थित।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीओ दिनेश कुमार की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पदोन्नति होने पर आज मदर केडी इंडिया उच्च माध्यमिक विद्यालय में उनका अभिनंदन किया गया। दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में सदैव सकारात्मक सोच रखने व माता पिता और गुरुजनों का सम्मान करने की प्रेरणा दी। संस्था अध्यक्ष दिलीप सिंह तंवर व निदेशक प्यारेलाल ढूकिया ने सीओ का अभिनंदन किया। भारती निकेतन स्कूल के निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने भी शॉल ओढ़ाकर बधाई दी। निजी स्कूल संचालक सुरेंद्र महावर, मूलचंद स्वामी, सुभाष सिद्ध बाना, रामलाल मोर्य, विनोद बेनीवाल, संदीप कुमार, नंदकिशोर आचार्य, मदनलाल मेघवाल, कानाराम गोदारा, रामावतार शर्मा ने भी सीओ का सम्मान किया। संस्था के डायरेक्टर उदय सिंह ढूकिया, पुलिस थाना से एएसआई पूर्णमल बुडानिया, हैड कांस्टेबल आवड़दान, कांस्टेबल पुनीत कुमार, राकेश सिहाग मौजूद रहें। समारोह में विद्यालय के संदीप कुमार कस्वा, राकेश, दीनदयाल, भरत बुढानिया, अमित ढूकिया, गीता, खुश्बू, माया सहित स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन बीआर पांड्या ने किया।
श्रीभैरव भक्त मंडल ने किया तावणियां का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीभैरव भक्त मंडल के संरक्षक के रूप में समाजसेवी जुगल किशोर तावणियां को पदभार सौंपा गया है। तावणियां ने मंडल द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्यों को विस्तार देने की प्रेरणा दी गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र उपाध्याय, अशोक झाबक, विमल चुरा, हनुमान सैन मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने तावणियां को मंडल से जुड़ने पर स्वागत करते हुए बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निजी स्कूल संचालकों ने किया सीओ दिनेश कुमार का सम्मान।

भारती निकेतन कॉलेज में केकेसी ने की कैरियर काउंसलिंग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन कॉलेज के छात्र छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई के साथ ही रोजगार की तैयारी के लिए जुटने की बात कहते हुए सरकारी नौकरी के लिए होने वाली परिक्षााओं की जानकारी केकेसी कंपटीशन क्लासेज के स्टाफ ने दी। पत्रकार अनिल धायल और नंदिनी बिहानी ने विद्यार्थियों को धैर्य व अनुशासन के साथ तैयारी करने की प्रेरणा की। धायल ने बदलते समय में महिलाओं को सक्षम बनने के लिए शिक्षा का मार्ग पूरी निष्ठा से अपनाने की बात कही। राज सर ने बच्चो को अपना लक्ष्य तय करने उस पर दृढ़ होकर चलने की सलाह दी। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय व्यास, कुलदीप शर्मा, डा. आनंद नारायण पुरोहित, मुकेश रंगा, शंकर, इंद्रा सहित अन्य सभी व्याख्याता उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केकेसी कम्पीटिशन क्लासेज ने भारती निकेतन में आयोजित किया कैरियर काउंसलिंग सेमिनार।

माहेश्वरी समाज भवन में करवाए विकास कार्य की जांच करवाने की मांग, अध्यक्ष ने दिया आश्वासन। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी समाज भवन आड़सर बास में टिन शेड के कार्य की जांच करवाने की मांग समाज के अनेक नागरिकों ने की है। नागरिकों ने हस्ताक्षरित पत्र अध्यक्ष हरिप्रसाद तापड़िया को सौंपते हुए निजी फर्म द्वारा किए गए कार्य की किसी अधिकृत संस्था से जांच करवाने की मांग की है। अध्यक्ष ने बताया कि अनेक नागरिकों ने शिकायत करते हुए एक निजी फर्म द्वारा 2019-20 और 2020-21 में टीन शेड, फ़ॉर सीलिंग का निर्माण कार्य करवाए जाने की मांग की है। अध्यक्ष हरिप्रसाद तापड़िया ने पत्र स्वीकार करते हुए शीघ्र ही बैठक बुलाकर इस बारे में निर्णय लेकर जांच करवाने की बात कही है। इस दौरान शिवरतन करवा, गणेशमल राठी, कमल करवा, लक्ष्मीनारायण झालरिया, दिनेश मूंधड़ा, सुशील डागा, शिवभगवान मूंधड़ा, भिखमचन्द तापड़िया, श्रीगोपाल तापड़िया, बेगराज सोमाणी सहित अनेकों गणमान्य व्यक्तियों ने पत्र पर हस्ताक्षर किए।