Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2023। 14 मई को नागरिक विकास परिषद भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा वहीं सिंधी पार्क में भागवत कथा का आयोजन होगा। वहीं वार्ड 9 में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है और कस्बे की वेट लिफ्टर भूमिका ने गुजराम में ओपन प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल जीता है। आप ये सभी खबरें पढे विस्तार से व देखें फोटो।
वार्ड 9 में आयोजित शिविर में नागरिकों ने करवाया पंजीकरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 9 में आज और कल महंगाई राहत कैंप का आयोजन किया जा रहा है। पार्षद प्रतिनिधि नानूराम कुचेरिया ने बताया कि बड़ी संख्या में वार्डवासियों से संपर्क कर शिविर में पंजीकरण के लिए अपील की जा रही है। आज शिविर में कुचेरिया ने गर्भवती महिलाओं को महिला व बाल विकास विभाग की ओर से पोषक आहार लेने की सलाह दी। इस दौरन शिविर में महिलाओं को फल आदि वितरित किए गए। इस दौरान सभी विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहें।
होगा रक्तदान शिविर, तैयारियों में जुटे युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 14 मई दिवंगत जेठाराम जाखड़ की द्वितीय पुण्यतिथि पर नागरिक विकास परिषद भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। भवन में सुबह 9 बजे शिविर का उद्घाटन किया जाएगा तथा 3 बजे तक रक्तवीर रक्तदान कर सकेंगे। जाखड़ परिवार तथा युवा टीम आयोजन की तैयारियां की जा रही है। युवाओं द्वारा क्षेत्र के युवाओं से जरूरतमंदो के लिए रक्तदान करने की अपील के साथ प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
शहीद हेमू कालाणी पार्क में होगा भागवत कथा का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद हेमू कालाणी पार्क में 14 मई रविवार से कथा का आयोजन होगा। रविवार सुबह 10.30 बजे गणेशजी मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी व कथा स्थल पर पहुंच कर कथा प्रारंभ की जाएगी। शनिवार 20 मई तक आयोजित कथा में रोजाना सुबह 11.15 से शाम 4.15 बजे तक कथा वाचक प्रह्लाद महाराज कथा करेंगे। आयोजक महावीर प्रसाद चंद्रप्रकाश शर्मा परिवार द्वारा कथा आयोजन की व्यापक तैयारियां की जा रही है। कथा स्थल पर प्रतिदिन सुबह 5 बजे से प्रार्थना होगी तथा 5.30बजे से बच्चों को गीता का अभ्यास करवाया जाएगा।
भूमिका ने ओपन टूर्नामेंट में जीता सिल्वर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ओपन गुजरात स्टेट डेडलिफ्ट चैम्पियनशिप में कस्बे की भूमिका सारस्वत ने सिल्वर मैडल जीता है। भूमिका के पिता ओमप्रकाश सारस्वत ने बताया कि वापी गुजरात में आयोजित प्रतियोगिता में भूमिका ने 115 किलोग्राम भार उठाकर सिल्वर जीता है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भूमिका ने जीता वापी में सिल्वर मैडल।