Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evening
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2024। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें 24 अगस्त शनिवार को दिन भर की 6 खास खबरें एक साथ, देखें विभिन्न आयोजनों के फोटो।

शिक्षिकाओं को दी बालिकाओं के शारीरिक व आत्मबल को मजबूत करने का प्रयास करने की प्रेरणा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीवीर तेजाजी मंदिर प्रांगण में शिक्षा विभाग द्वारा चल रहें आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के चार दिवसीय आयोजन शनिवार को संपन्न हुआ है। समापन सत्र में जिला शिक्षा अधिकारी गजानंद सेवग, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत, वृताधिकारी निकेत पारीक, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम ईश्वरराम गरूवा, कुंभाराम भुंवाल व बाडेला प्रधानाध्यापक सीताराम उपस्थित रहें। सभी वक्ताओं ने वर्तमान समय में बढ़ रहें साईबर क्राइम व अन्य अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने पर बल दिया। सभी ने शारीरिक बल के साथ आत्मबल को मजबूत करने की दिशा में बालिकाओं को प्रेरित करने की प्रेरणा देते हुए शिक्षा के साथ खेलों के महत्व पर चर्चा की। ब्लॉक, जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बालिकाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। इस प्रशिक्षण शिविर की केआरपी संतोष शेखावत, शारदा सिद्ध, शारदा चौधरी व राजबाला रही। सभी प्रशिक्षार्थियों को स्कूलों में जाकर बालिकाओं को प्रशिक्षित करने की बात कही गई।

रविवार को होगा एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा में रविवार को एकदिवसीय शहीद कैप्टन चंद्रचौधरी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। डे-नाईट चलने वाली प्रतियोगिता की शुरूआत सुबह 8 बजे होगी एवं देर रात फाईनल के साथ प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगी। प्रतियोगिता को लेकर ग्रामिणों में उत्साह का माहौल है व सभी ग्रामीण आयोजन में सहयोगी बन रहें है। आयोजन समिति के नानू ज्याणी व रामकरण जाखड़ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से 35 टीमें भाग ले रही है। राजस्थान सहित हरियाणा व पंजाब से भी टीमें अपना खेल कौशल दिखाने पहुंच रही है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21000 व उप विजेता टीम को 11000 की राशि दी जाएगी।

नियुक्ति पर जताया विधायक का आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को गठीत की गई भाजपा किसान मोर्चा की जिला देहात कार्यकारिणी में नवनियुक्त जिला महामंत्री रतनसिंह राठौड़ एवं जिला उपाध्यक्ष किशन जोशी ने शनिवार को बीकानेर पहुंच कर विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया। दोनो नेता फुलों का गुलदस्ता लेकर विधायक आवास पर बीकानेर पहुंचें एवं दी गई नई जिम्मेदारी को पूर्ण मनोयोग से निभाने की बात कही। इस दौरान अशोक सिंह सोनियासर शिवदानसिंह, रजनीकांत सारस्वत, भगवान सिंह तंवर भी उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने जताया विधायक का आभार।

जागरण के बाद 1 सितम्बर को दुलचासर से रवाना होगा संघ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रूणीचा पैदल यात्री संघ दुलचासर अपनी 29वीं पैदल फेरी के लिए आगामी 1 सितम्बर को सुबह 6 बजे बाबा की ज्योत करने के साथ रवाना होगा। इससे पूर्व 31 अगस्त को रात्रि जागरण आयोजित होगा। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ के कलाकार नारायण कलानी एवं हास्य कलाकार मुकेश बीकानेर अपनी कला कर प्रदर्शन करेगें। संघ के संरक्षक मूलचंद मूंधडा एवं अध्यक्ष संदीप मूंधडा की अगुवाई में कार्यकर्ता पैदल यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे है एवं गांव के बाबा रामदेव भक्तों को यात्रा के लिए जोरदार उत्साह देखा जा रहा है।

75 वर्ष की आयु में की अठाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को तेरापंथ सेवाकेन्द्र में कस्बे के 75 वर्षीय विजयराज बोथरा की अठाई की तपस्या पर अभिनंदन किया गया। साध्वी कुंथुश्री, ललित रेखा, सुमंगलाश्री, जीतयशा, सम्यक्त्व प्रभा, ललीता श्री आदि ने तप का महत्व बताते हुए बोथरा की तपस्या को प्रेरणीय बताया। परिवार जनों ने तपअनुमोदना की एवं जैन सभा, युवक मंडल, महिला मंडल द्वारा अभिनंदन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रावक समाज उपस्थित रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किया तपाभिनंदन।

रविवार को ज्ञानशाला दिवस पर होगा कार्यक्रम।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार सुबह 9 बजे तेरापंथ सेवाकेन्द्र में सेवाकेन्द्र व्यवस्थापिका साध्वी कुंथुश्री के सानिध्चय में ज्ञानशाला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ज्ञानशाला का संचालन अभी श्रीजैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर बच्चों द्वारा भी विभिन्न प्रस्तुतियां दी जाएगी।