Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evening
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

बढ़ाया दिल्ली वाली ट्रेन में स्लीपर डब्बा, प्रति फेरे में 72 यात्रियों को मिलेगा फायदा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ से दिल्ली का सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर रेलवे से निकल का आ रही है। बीकानेर रेलवे मंडल के सर्वाधिक यात्री भार वाले रूट दिल्ली-बीकानेर पर चलने वाली गाड़ी संख्या 22471-22472, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से रवानगी पर आगामी 11 अगस्त से 31 अगस्त तक एवं दिल्ली से रवाना होने पर 13 अगस्त से 2 सितम्बर तक 1 डब्बा स्लीपर क्लास की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इससे दिल्ली तक के लिए अपनी कन्फर्म रिजर्वेशन लेने वाले यात्रियों को खासी सुविधा होगी। इसके साथ ही दिल्ली से उदयपुर, उदयपुर से दिल्ली सराय के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 20473-20474 में भी यही बढ़ोतरी लागू रहेगी।

बीरमसर के युवाओं ने बचाई हिरण की जान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2024। मानसून में हरियाली बढ़ने के साथ ही अंचल में खूब हिरण नजर आने लगे है। ऐसे में इन हिरणों का शिकार करने के लिए कुत्ते भी ताक में रहते है। क्षेत्र के गांव बीरमसर में बीती रात दो हिरणों को कुत्तों का शिकार होने से ग्रामीण युवाओं ने बचाया। वहीं गांव बीरमसर में युवा लालचंद गोयल व अन्य युवाओं ने कुत्तों का शिकार बनने से हिरणों को बचाया और प्राथमिक उपचार के बाद श्रीडूंगरगढ़ वनविभाग पहुंचा दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिरमसर के ग्रामीणों ने देर रात बचाई हिरण की जान।

बेनीसर में भी युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए शिकार होने से बचाया हिरण को।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2024। क्षेत्र के गांव बेनीसर में भी युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए एक हिरण को कुत्तों का शिकार होने से बचाया है। शुक्रवार दिन में गांव बेनीसर की रोही में कुत्तों द्वारा एक हिरण का घेर कर शिकार किया जा रहा था एवं इस दौरान शोर देख कर गांव के युवा जिज्ञासु सिद्ध व रेखाराम गोदारा ने हिरण को कुत्तों के चंगुल से बचाकर हिरण को वनकर्मी तोलाराम पोटलिया के सुपुर्द कर दिया। कुत्तों द्वारा शिकार किए जाने के प्रयास में हिरण घायल भी हो गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेनीसर में युवाओं ने बचाया हिरण को शिकार बनने से।

बाजार के व्यापारी का पर्स गिरा, आवश्यकता कागजात भी गुम।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2024। कस्बे के बाजार के व्यापारी सीताराम सारस्वत का पर्स शुक्रवार को गिर गया है एवं इस कारण पर्स में नकदी सहित पेन-कार्ड, परिचय पत्र, फोटो व दुकान की पर्चियां आदि आवश्यक कागजात भी गुम हो गए है। सीताराम ने बताया कि उसने मुख्य बाजार में भैंरू काम्पलैक्स में अपनी दुकान कर रखी है। गुरूवार शाम को दुकान से अपने गांव परसेनेऊ जा रहा था एवं रास्ते में कहीं पर पर्स गिर गया। व्यापारी ने पर्स मिलने पर 8426967330 सम्पर्क कर लौटाने की अपील की है।