Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evening
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

महापुरूष समारोह समिति की बैठक में लिए अनेक निर्णय।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महापुरुष समारोह समिति की बैठक श्रीगोपाल राठी की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई। राठी ने कहा कि बैठक में सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पीबीएम बीकानेर में जनाना हॉस्पिटल के लेबर रूम के पुनर्निर्माण का बीड़ा उठाया गया है। संस्था मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि बैठक में पीबीएम में जनाना हॉस्पिटल बीकानेर के लेबर रूम का पुनर्निर्माण कार्य मय आधुनिक सुविधाओं के करने पर विचार – विमर्श कर कार्य शीघ्र करवाने का निर्णय लिया गया है। हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. पीके सैनी, जनाना हॉस्पिटल की प्रभारी डॉ. स्वाति फलोदिया, लेबर रूम इंचार्ज डॉ. पारुल प्रकाश एवं योग्य इंजीनियरो के साथ बैठक कर हॉस्पिटल के लेबर रूम के पुनर्निर्माण कार्य की योजना तैयार की गई है। समिति सदस्य तुलसीराम चोरड़िया पुनर्निर्माण का कार्य दानदाताओं के सहयोग से संस्था द्वारा करवाया जाएगा। बैठक में समिति सदस्य बजरंगलाल सेवग, विजय महर्षि, संजय करवा, सुरेश भादानी, अशोक पारीक उपस्थित रहें।

कोलकाता में पंडित विष्णु दत्त ने करवाया पूजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंडित विष्णुदत्त शास्त्री ने सोमवार को कोलकाता में पूर्ण वैदिक विधि विधान से रूद्राभिषेक का पूजन संपन्न करवाया। शास्त्री ने प्रवासी नागरिक मोहता परिवार और रामकिशन बाहेती परिवार के घर पूजन संपन्न करवाया। यहां भोले के पूजन में विभिन्न रंगो के कमल के फुलों से बाबा का श्रृंगार किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को कोलकाता में पंडित विष्णुदत्त ने करवाया रूद्राभिषेक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रवासी नागरिकों ने करवाया विधि विधान से शिव पूजन।

बिजली विभाग की लापरवाही, 11 हजार का तार टूटा। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बंबलू की रोही में स्थित काननाथ पुत्र राजूनाथ के खेत में 11 हजार की लाइन का तार टूट कर खेत की सींव पर गिर गया जिससे सींव की बाड़ पूरी जल गई। काननाथ ने बताया कि बिजली विभाग के कार्मिक ने फोन नहीं उठाया जिससे आग फैलकर सारी बाड़ जला दी। राणीसर के एक मजदूर ने जीएसएस जाकर बिजली कटवाई तो किसान तार को हटा सकें। आस पास के किसानों ने तार गिरने को विभागीय लापरवाही बताते हुए नाराजगी जताई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाड़ जलकर खाख हुई।