Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

रविवार को टीएसएस में हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ की सेवाएं मिलेगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के तुलसी मेडिकल एण्ड रिसर्च सेण्टर अस्पताल में 2 फरवरी 2025, रविवार से हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित सेठिया की नियमित सेवाएं दी जाएगी। अस्पताल प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि कल सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ सेठिया की सेवाएं उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त कल अस्पताल में नैत्र रोग विशेषज्ञ चंचल गुप्ता व मूत्र रोग विशेषज्ञ (यूरोलॉजिस्ट) डॉ. हरीश अग्रवाल की सेवाएं भी रोगियों को मिल सकेगी।

सेसोमूं स्कूल में विवेक बने ‘बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर, श्रीकृष्ण और माया को भी मिला सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमूं स्कूल में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं कक्षा 12 के लिए दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा, विशिष्ट अतिथि कमल चांवरिया, योगाचार्य दामोदर आर्य ने दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह प्रारंभ किया। समारोह में इस अवसर पर कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के छात्र विवेक शर्मा को ‘बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिमाब दिया गया। वहीं ‘बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन (ब्वॉय)’ का खिताब श्रीकृष्ण सिद्ध को और ‘बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन (गर्ल)’ का सम्मान माया ने हासिल किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने स्कूल के प्रबंधन, शिक्षण व सहशैक्षिक गतिविधियों की सराहना की। संस्था के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। प्राचार्य सुक्रत कुंडु ने विद्यार्थियों को परीक्षाओं की तैयारी करने व जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। शारीरिक शिक्षक रामनिवास बेनिवाल ने विद्यार्थियों को जीवन मूल्यों और आदर्शों को बनाए रखने की बात कही। इस दौरान मैनेजिंग कमेटी के सदस्य सुभाष शास्त्री, एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर फरियाद अली, सीईओ घनश्याम गौड़, नंदलाल शर्मा, रविकांत शर्मा, रमेश सिद्ध आदि अभिभावक, शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमू स्कूल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ दिक्षांत समारोह।

उपडाकघर में शिविर का आयोजन, डाकसेवकों को किया प्रोत्साहित।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ उपडाकघर में पीएलआई दिवस पर शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डाकघर अधीक्षक रामावतार सोनी ने श्रेष्ठ कार्य करने वाले डाक सेवकों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया। सोनी ने सभी कार्मिकों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। मंच पर डाकघर निरीक्षक (उत्तर) प्रेमसिंह शेखावत ने सभी कार्मिकों को पोस्ट ऑफिस की योजनाओं से आमजन को जोड़ने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पोस्टमास्टर आर.के. तिवाड़ी ने करते हुए सभी का आभार जताया। शिविर में श्रीडूंगरगढ़ व मोमासर उपडाकघर के अधीन आने वाले सभी डाकघरों के सभी शाखा डाकपाल व सहायक शाखा डाकपाल सम्मिलित हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपडाकघर श्रीडूंगरगढ़ में शिविर का आयोजन हुआ।

बैंक ऑफ बड़ोदा ने सरकारी स्कूल में दिया सहयोग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैंक ऑफ बड़ोदा शाखा श्रीडूंगरगढ़ द्वारा कस्बे में बिग्गाबास स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय डागा में शनिवार को सभी बालिकाओं को स्कूल बैग का वितरण किया। बैंक मैनेजर सहित बैंक कार्मिकों ने स्कूल पहुंच कर बालिकाओं को बैग देने के साथ उच्च शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य श्रवणराम सिहाग ने सभी का आभार जताते हुए बताया कि पूर्व में भी इसी शाखा ने विद्यालय में टीवी व पंखे देकर भी सहयोग दिया। इस दौरान स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा व बालिकाओं ने बैग प्राप्त कर प्रसन्नता जताई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय बालिका उप्रावि में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा बालिकाओं को बैग का वितरण किया गया।

सरकारी कॉलेज में कर्तव्य बोध दिवस मनाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में शनिवार को कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन किया गया। प्राचार्य व मुख्य वक्ता अमित तंवर ने विद्यार्थियों में अपने कर्तव्यों को अधिकारों से ऊपर उठकर देश सेवा एंव समाज सेवा के कार्य करने हेतु प्रेरित किया। जिसमें स्वामी विवेकानंद एवं अन्य देशभक्तिों के उत्कृष्ट कार्यों का उदाहरण प्रस्तुत किया। सहायक आचार्य राजश्री स्वामी व निशा सोडा ने भी विचार व्यक्त किए। कॉलेज के विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय में मनाया कर्तव्य बोध दिवस।