Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 दिसम्बर 2024। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की 5 खास खबरें एक साथ।

विधायक पहुंचें पुष्कर, की बड़े नेताओं के साथ शिष्टाचार मुलाकात।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को राजस्थान भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री व तेलंगाना के संगठन मंत्री चंद्रशेखर की माता के निधन पर पुष्कर में आयोजित हुए गीता पाठ एवं श्रृद्धा सुमन अर्पण कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत भी शामिल हुए। कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। जिनसे क्षेत्रिय विधायक ने एवं उनके पुत्र राजेश सारस्वत ने शिष्टाचार मुलाकात की।

प्राइवेट स्कूलों के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने रवाना हुए सेवा संगठन के पदाधिकारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देश भर में संचालित हो रही प्राइवेट स्कूलो के राष्ट्रीय स्तर के संगठन नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल एलियांस (NISA) का 3 दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 19 से 21 दिसंबर तक चंडीगढ़ में आयोजित होगा। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में स्कूल एज्युकेशन वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) के पदाधिकारी भी भाग लेगें। सेवा के पदाधिकारी प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू की अगुवाई में चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए है। भादू ने बताया कि सम्मेलन में नई शिक्षा नीति, विभिन्न प्रदेशों के राज्य बोर्ड की कार्यप्रणाली, एनसीईआरटी के सिलेबस का संपूर्ण देश के बच्चों पर प्रभाव तथा प्रदेश में हो रहे शिक्षा में नवाचारों पर विचार विमर्श कर देश  में पढ़ने वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास आदि विषयों पर चर्चा होग एवं मुख्य अतिथ के रूप में भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष योग गुरु बाबा रामदेव भी मौजूद रहेगें।

दुर्घटना में मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार शाम को कालू रोड़ पर हुई बोलेरो-बाईक की टक्कर में एक युवक की मौत के मामले में श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है। मृतक के चाचा के बेटे भाई सतवीर जाट ने बोलेरो चालक के खिलाफ तेज एवं गफलत से गाड़ी चला कर मृतक राजेन्द्र की बाईक को टक्कर मारने का आरोप लगाया है। मामले की जांच हैडकांस्टेबल देवाराम को दी गई है।

हंगामा करने पर एक गिरफ्तार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार रात्रि को गश्त के दौरान श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने एक युवक को हंगामा करने पर गिरफ्तार किया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैडकांस्टेबल भगवानाराम अपनी गश्त के दौरान गांव ठुकरियासर में झगड़ा होने की सूचना पर गांव पहुंचें। वहां गांव का ही युवक हेमाराम पुनियां गवाड में हंगामा कर रहा था। इस पर पुलिस ने उसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

सुअर चुरा कर बेच देने का आरोप, पुलिस को दी परिवाद।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के मोमासर बास निवासी पंकज वाल्मिकी ने दो नामजद एवं दो अन्य के खिलाफ उसके पाले हुए सुअरों को चुरा ले जाने एवं बेच देने का आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को परिवाद दी है। पंकज ने पुलिस केा बताया कि उसके बाड़े में उसके 27 सुअर पाले हुए थे एवं आरोपी गत 14 दिसम्बर की रात को चोरी कर ले गए व बीकानेर ले जा कर बेच दिए। पंकज ने पुलिस से कार्रवाही कर मामला दर्ज करने की मांग की है एवं पुलिस ने परिवाद दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।