Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

एक गाड़ी चालक ने दो को मारी टक्कर, भुआ के बेटे ने करवाया मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गत 5 दिसंबर को हुई एक सड़क दुर्घटना में घायल युवक की भुआ के लड़के ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। कोलायत नया गांव निवासी 35 वर्षीय धन्नेसिंह पुत्र रूपसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि मेरे मामा का लड़का बज्जूसिंह 5 दिसंबर की सुबह इंदपालसर हीरावतान से घाबरिया की ओर आ रहा था। तभी एक छोटी गाड़ी के चालक राकेश जाट ने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए बज्जूसिंह की गाड़ी को टक्कर मार दी। मेरे जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी चालक ने एक मोटसाईकिल सवार बिग्गाबास रामसरा निवासी गोपीचंद पुत्र बीरबल राम नायक को टक्कर मारी जिससे वह भी घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करवाते हुए जांच थानाधिकारी इंद्रकुमार को सौंप दी गई है।

पेंशनर्स दिवस पर सम्मानित हुए 75 वर्ष से अधिक उम्र वाले 8 पेंशनर्स, संपन्न हुआ समारोह। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पेंशनर्स दिवस के उपलक्ष में मंगलवार को पेंशनर समाज द्वारा सरदारशहर रोड़ पर पेंशनर उपशाखा भवन में सम्मान समारोह संपन्न हुआ। समारोह में 75 वर्ष से अधिक उम्र वाले पेंशनर्स में शामिल तोलाराम मारू, श्रवण कुमार भार्गव, यशोदा बरथवाल, नागरमल माली, राधेश्याम सोनी, नेहनाराम चौधरी, धनाराम नाई, बुधाराम मेघवाल को श्रीफल व सम्मान पत्र देकर संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। आयोजन में क्षेत्र के करीब 90 पेंशनर नागरिक शामिल हुए। पेंशनर समाज संस्था के जिला उपाध्यक्ष श्याम महर्षि ने पेंशनरों को सम्बोधित करते हुए जीवन में निराशा की भावना को हावी नहीं होने देने व स्वयं को किसी न किसी कार्य में व्यस्त जरूर रखने की बात कही। वहीं संस्था के मंत्री सत्यनारायण योगी ने आए हुए सभी पेंशनरों व उपस्थित नागरिकों का स्वागत करते हुए संस्था द्वारा किये गए विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान उपकोषाधिकारी संदीप पांडिया, बजरंग शर्मा, सत्यदीप भोजक, रतन राजोतिया, सोहन गोदारा आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संयोजन भंवर भोजक ने किया। कोषाध्यक्ष पवन नाई ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

अयोध्या पदयात्रियों ने सालासर दरबार में लगाई धोक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीते रविवार को श्रीडूंगरगढ़ से अयोध्या की 1000 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर रवाना हुए पदयात्रियों ने मंगलवार को सालासर बाबा के यहां धोक लगाई। इस दौरान मंदिर समिति ने यात्रियों को फुलमाला पहना कर स्वागत करते हुए मंगलकामनाएं दी। पदयात्री फतेहचंद, नोरंगलाल प्रजापत, श्यामसुंदर तिवारी, प्रदीप माली, पुरखाराम चौधरी सालासर बालाजी के दर्शन कर सफल यात्रा की अर्जी लगाई। पदयात्रियों ने बताया कि दो दिन की यात्रा में बीदासर व सुजानगढ़ में भी पदयात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम का बीकानेर के रवींद्र रंगमंच पर हुआ सीधा प्रसारण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान में वर्तमान राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर मंगलवार को जयपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। इसका सीधा प्रसारण रवींद्र रंगमंच पर किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, नगर विकास न्यास सचिव श्रीमती अपर्णा गुप्ता, नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) डॉ. दुलीचंद मीना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) श्री रमेश देव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता, निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, जिला रसद अधिकारी वीरेन्द्र डूडी, महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ अनुराधा सक्सेना, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग संयुक्त निदेशक एलडी पवार, महिला एवं बाल विकास विभाग उपनिदेशक सुभाष बिश्नोई उपस्थित रहें।

प्रधानमंत्री ने बीकानेर को दी बड़ी सौगातद्ध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जयपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को ऊर्जा, सड़क, रेलवे एवं जल से जुड़े 1 लाख करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूगल में 2378 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 4 हजार मेगावाट क्षमता के तीन सौर पार्कों का शिलान्यास किया। इनमें 12 सौ करोड़ रुपए की लागत से 2 हजार मेगावाट का एक, 590 करोड़ एवं 588 करोड़ रुपए की लागत से एक-एक हजार मेगावाट क्षमता के दो सौर पार्क चरणबद्ध तरीके से विकसित किये जाएंगे।