Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evening
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2024।  आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की 5 खास खबरें एक साथ, देखें गर्वित करने वाली फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ की बेटी को IIT जोधुपर में उपराष्ट्रपति के हाथों मिला स्वर्ण पदक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की बेटी हर्षिला कलानी को IIT जोधपुर में शनिवार को हुए दिक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति के हाथों स्वर्णपदक से सम्मानित किया गया। हर्षिता श्रीडूंगरगढ़ के जुगल-उषा कलानी की पुत्री है एवं मोहनलाल-कमला देवी कलानी की पौत्री है। हर्षिता ने जोधपुर आईआईटी से अपना बीटेक कम्पयुटर सांईस एंड इंजिनियरिंग से पूरा किया है एवं पूरी आईआईटी में महिला टोपर बन कर कृष्णा देवी संध्या मेमोरियल अवार्ड प्राप्त किया है। दिक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। कलानी की सफलता पर क्षेत्र के माहेश्वरी समाज द्वारा उन्हें बधाईंया दी जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ की बेटी को उपराष्ट्रपति ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित।

दुग्गड़ के सम्मान का क्रम शुरू, शहर उत्साहित।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को आए राजस्थान न्यायिक सेवा के परीक्षा परिणाम में श्रीडूंगरगढ़ की बेटी महिमा दुगड़ के चयनित होने के बाद क्षेत्रवासी उत्साहित है एवं दुग्गड़ के सम्मान का क्रम शुरू हो गया है। नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अंजु देवी पारख भी रविवार को महिमा के आवास पर पहुंची एवं उसका अभिनंदन करते हुए उसे शहर एवं समाज का गर्व बताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष ने किया नवचयनित आरजेएस दुग्गड़ का अभिनंदन।

धरना जारी, निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने की मांग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में प्रस्तावित ट्रोमा सेंटर के जल्द निर्माण की मांग को लेकर ट्रॉमा निर्माण संघर्ष समिति द्वारा उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के बाहर दिया जा रहा धरना रविवार को 13वें दिन भी जारी रहा।  धरने पर मौजूद रहे हरिप्रसाद सिखवाल, राजेंद्र स्वामी, रामकिशन गावड़िया, अयुब तंवर, केके जांगिड़, आशीष जाड़ीवाल, जावेद बेहलिम, अबू साहिल भुट्टा, भंवरलाल प्रजापत, चुन्नीलाल टाडा, धर्माराम कूकना, पुष्कर औझा, प्रभुराम बाना, सुरजाराम भादू, भागीरथ भाटी, कालूराम कालवा, बाबूलाल रेगर, रामचंद्र माली, हंसराज राणा, किशन सिंह राजपुरोहित, अजरुद्दीन, कमल सोनी, रामचंद्र गोदारा आदि ने जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग दानदाता परिवार एवं प्रशासन से की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धरना जारी, दिन भर रहा धरनार्थियों का आना-जाना।

दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन, जैन विधि अपनाने की प्रेरणा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दीपावली पर्व पर पूजन के लिए जैन परिवारों में जैन पूजन विधि अपनाने की प्रेरणा देते हुए तेरापंथ युवक परिद्वारा रविवार को तेरापंथ सेवाकेन्द्र में दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन साध्वी कुंथुश्री के सानिध्य में किया गया। मंगलाचरण से शुरू कार्यक्रम में संस्कारक प्रदीप पुगलिया ने जैन संस्कार विधि के आयामों के बारे में जानकारी दी। एवं सभी को दीपावली पूजन जैन संस्कार विधि से करने की प्रेरणा देते हुए विस्तार से जैन पूजन विधि की जानकारी दी। साध्वी कुंथुश्री ने उदबोधन देते हुए गृहस्थ समाज को जैन संस्कार विधि अपना कर हिंसा का अल्पिकरण करने की प्रेरणा दी एवं जैन संस्कार विधि को जैनेत्व के विकास का मार्ग बताया। कार्यक्रम में तेयपुर अध्यक्ष मनीष नौलखा ने आभार जताया एवं नेमचंद किरण देवी डागा परिवार के आर्थिक सहयोग से मंगलभावना पत्रक एवं दीपावली पूजन की विधि पेम्पलेट का वितरण किया गया। तेयुप मंत्री अमित बोथरा, सहमंत्री द्वितीय विवेक भंसाली, जैन सभा के संगठन मंत्री संजय बरडिया सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेयुप ने आयोजित की जैन विधि से दीपावली पूजन की कार्यशाला।

गौसेवा कर मनाया जन्मदिन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कसबे के निवासी एवं गुवाहटी प्रवासी गणेशमल राठी ने अपने जन्मदिवस पर गौसेवा कर जन्मदिन मनाया। राठी ने इस मौके पर क्षेत्र के गांव कोटासर में स्थित श्री करणी गौशाला में गौवंश को लापसी भंडारा का भाग लगवाया है। गौशाला समिति द्वारा राठी का आभार जताया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर गौशाला में लापसी भंडारा कर मनाया जन्मदिन।