Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

दिया इमानदारी का परिचय, लौटाया फोन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के निवासी मुन्नीराम को शुक्रवार को एक एंड्राइड मोबाइल फोन मिला। फोन भादासर निवासी धनराज नाई का था। आनंद जोशी ने बताया कि बताया कि उन्होंने धनराज से संपर्क कर उसे रविवार को उनका फोन उन्हें लौटाया। धनराज ने बताया कि वे एक श्रमिक है और फोन लौटाने पर दोनों युवकों का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुन्नीराम व आनंद जोशी ने लौटाया फोन, धनराज ने जताया आभार।

खोया-पाया, बैंक डायरी सहित डॉक्यूमेंट का थैला अदला बदली हुआ, ढूंढने में करें मदद।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जैसलसर से श्रीडूंगरगढ़ बाजार में सामान लेने आए दंपती व उनकी पुत्री का थैला जिसमें बैंक डायरी व अन्य डॉक्यूमेंट थे, बदला बदली हो गए। जैसलसर निवासी मनमोहन बिजारणियां ने बताया कि उनका थैला संभवत बींझासर की एक बुजुर्ग महिला के साथ अदला बदली हो गया है। उन्होंने मदद की अपील करते हुए कहा कि थैले में जरूरी दस्तावेज है और उनके साथ गए थैले में बच्चों के कपड़े व घी रखा है। मनमोहन ने कहा कि उनसे 7014446302 पर संपर्क कर अपना थैला प्राप्त करने के साथ ही उनका थैला लौटा सकते है।

खोया-पाया, ऑटो की टायर स्टेपनी खो गई हो तो संपर्क करें श्रीकिशन से।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास निवासी श्रीकिशन सुथार को गत चार पांच दिन पहले एक ऑटो की टायर स्टेपनी मिली। सुथार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाने में सूचना दे दी है। उन्होंने कहा किसी वाहन चालक की स्टेपनी हो तो वे  7976848424 पर संपर्क कर पुन: प्राप्त कर सकते है।

सूर्या पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में स्थित सूर्या पब्लिक स्कूल में शनिवार को विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। संस्था प्रधान मूलचंद स्वामी ने बताया कि गत दिनों शाला में स्कूल में क्रिकेट, खो खो, बैडमिंटन, कबड्डी, रिले दौड़, म्यूजिकल चेयर, लंबी कूद, ऊंची कूद सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इन प्रतियोगिताओं में विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इसी के साथ कक्षा 10 के विद्यार्थियों का विदाई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। शिक्षक दिलीप मीणा, राजूराम भार्गव, नदीम चेजारा, बाबूलाल स्वामी, जगदीश प्रजापत, मनीषा दर्जी, नीतू सोनी, दिव्या स्वामी, अंकिता प्रजापत व वंदिता स्वामी ने अपनी भागीदारी निभाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूर्या पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।