Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-09-28 at 11.48.18
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

खेत में अचानक बिगड़ी तबीयत, दम तोड़ा किसान ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाना क्षेत्र के गांव हियांदेसर में एक किसान की खेत में काम करते हुए तबीयत बिगड़ी और परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया उससे पहले उसने दम तोड़ दिया। राधेश्याम पुत्र नारायणराम कुम्हार निवासी देसलसर मंडलावतान ने बताया कि उसका छोटा भाई 31 वर्षीय दुलाराम रोही हियादेसर में एक खेत लेकर काश्त कर रहा था। शनिवार शाम करीब 4.30 बजे खेत में काम करते हुए अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। खेत पड़ोसी ने उन्हें सूचना दी और निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी अरविंद कुमार को दी है।
पानी की कुंड में डूबने से हुई युवक की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाना क्षेत्र के गांव अजीतमाना में शनिवार शाम को पानी की कुंड में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस थाने में मर्ग दर्ज करवाते हुए मामराज पुत्र देदाराम मेघवाल ने बताया कि उसका छोटा भाई 27 वर्षीय शीशपाल पानी की कुंड से पानी निकाल रहा था। तभी पैर फिसलने से वह उसमें गिर गया और डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी गणेश कुमार को दी है।
करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांचू थाना क्षेत्र के गांव चिताणा में करंट की चपेट में आने से एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। भैराराम पुत्र रामुराम जाट निवासी चिताणा ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे उसका पुत्र प्रदीप जाट को बिजली पोल के लगी ताण के हाथ लगने से करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच धीरेंद्रसिंह को दी है।
चोट लगने से हुई युवक की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाल थाना क्षेत्र में एक युवक के चोट लगने से उसकी मौत हो गई। नाल गांव के वार्ड 11 निवासी 24 वर्षीय गणपत पुत्र चौरूलाल की नाल गांव के पास चोट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई सुभाषचंद को दी है।