Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

गार्गी पुरस्कार के लिए ऑनलाइन तिथि फिर बढ़ाई, 20 जनवरी तक होगा आवेदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गार्गी पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि में बढ़ोतरी की गई है। रजिस्ट्रेशन से शेष रही बालिकांए अब 20 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेगी। बालिका शिक्षा फाउंडेशन ने अंतिम तिथि में बढ़ोतरी के आदेश समस्त जिला अधिकारियों को जारी किए है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी निर्धारित की गई थी। लेकिन निर्धारित तिथि तक केवल 67 प्रतिशत पात्र बालिकाओं ने ही ऑनलाइन आवेदन किया। शेष 33 प्रतिशत बालिाकाओं को आवेदन के लिए एक ओर मौका देते हुए अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। फाउंडेशन के निदेशक ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने वाली पात्र बालिकाओं को पुरस्कार की राशि दो फरवरी को डीबीडी के माध्यम से ऑनलाइन जारी की जाएगी। शिक्षा सत्र 2024-25 में गार्गी और बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए प्रदेश की 3.39 लाख बालिकाएं पात्र है। इनमें से अब तक 2.26 लाख बालिकाओं ने ही आवेदन किया है। शेष 1.13 लाख बालिकाओं के पास अब 20 जनवरी तक का समय है।
नीट-यूजी: पेन व पेपर मोड पर ही होगी परीक्षा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी ऑनलाइन मोड में नहीं होगी। इसे पेप और पेपर मोड में कराया जाएगा। परीक्षा एक ही दिन में होगी। यह फैसला शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालयों के बीच बैठक के बाद लिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नीट देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। इसे एनटीए ही आयोजित करता है। 2024 में इसमें रिकॉर्ड 24 लाख से ज्यादा उम्मीदवार बैठे थे। देश में एमबीबीएस के लिए 1.08 लाख सीटें है। इनमें से लगभग 56 हजार सीटें सरकारी अस्पतालों और 52 हजार निजी कॉलोजों में है। पिछले साल पेपर लीक विवाद के बाद परीक्षा सुधारों के लिए जब दबाव बढ़ा तो नीट यूजी को ऑनलाइन मोड पर कराने की चर्चा हुई।