Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सोना पहली बार 77 हजार पार, चांदी के भाव भी बढ़े।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2024। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में उछाल से बुधवार को जयपुर में शुद्ध सोना 77,300 रूपए प्रति दस ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। जेवराती सोना 72 हजार रूपए के भाव बिका। एक दिन में 600 रूपए प्रति दस ग्राम का उछाल रहा। इससे पहले 20 मई को सोने ने 76,700 रूपए का रिकॉर्ड बनाया था। आयात शुल्क में 9 फीसदी कटौती के असर से 26 जुलाई को सोना 69,800 रूप्ए प्रति दस ग्राम उतरा था। 61 दिन के दौरान सोना 10.74 फीसदी यानी 7,500 रूपए प्रति दस ग्राम महंगा हो चुका है। उधर सोने में तेजी के असर से चांदी चार माह बाद 93,000 रूपए प्रति किलोग्राम हो गई है। विशेषज्ञों के अनुसार कीमत में कमी की संभावना कम है।
आरपीएससी अब भर्तियों में अभ्यर्थियों से शुल्क लेगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अपात्र अभ्यर्थियों के आवेदन पर लगाम लगाने के लिए आरपीएससी ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खत्म करने का फैसला किया है। आरपीएससी अब आवेदन शुल्क लेगी। हालांकि, पैसा अभ्यर्थियों को एक माह में लौटा दिया जाएगा।
ड्रोन पायलटिंग में जॉब्स के अवसर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ड्रोन पायलटिंग भारत में एक उभरता हुआ क्षेत्र है। इस क्षेत्र की खासियत है कि अलग अलग तरह के उद्योगों में कई तरह के रोजगार के अवसर प्रदान करता है। कृषि, रक्षा, फिल्म निर्माण और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में ड्रोन तकनीक के तेजी से विस्तार ने कुशल ड्रोन ऑपरेटरों की मांग में बढ़ोतरी की है। ड्रोन नियम 2021 और ड्रोन के लिए पीएलआई योजना जैसी सरकारी पहल इस बढ़ोतरी को सहायता प्रदान करेगी। आने वाले वर्षों में ड्रोन उद्योग के 12 हजार करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।
कृषि:- फसलों की निगरानी और खाद व पेस्टिसाइड्स के हवाई छिड़काव के लिए ड्रोन्स के इस्तेमाल में इजाफा देखने को मिला है। ड्रोन पायलट अच्छी पैदावार के लिए खेत मालिकों और कृषि कंपनियों के साथ काम कर सकते है।
सर्वे और मैपिंग:- ड्रोन पायलटों को कंस्ट्रक्शन कंपनियों, रियल एस्टेट फर्मों और सरकारी विभागों द्वारा टोपोग्राफिकल सर्वे, लैंड मैपिंग और 3 डी मॉडलिंग के लिए काम पर रखा जाता है।
सिनमैटोग्राफी और फोटोग्राफी:– फिल्म और मीडिया उद्योग अक्सर हवाई शॉट्स को कैप्चर करने के लिए ड्रोन ऑपरेटर रखता है। इवेंट, विज्ञापन और पर्यटन परियोजनाओं में अक्सर रचनात्मक शॉट्स और प्रचार वीडियो के लिए ड्रोन पायलटों की आवश्यकता होती है।