Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

राज्यपाल ने सम्मानित किया हेमलता को।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाराजा गंगासिंह यूनिर्विटी में आयोजित अष्टम दीक्षांत समारोह में 2020-21 में एमकॉम ईएफएम विषय से टॉपर रही श्रीडूंगरगढ़ निवासी हेमलता मोहता को राज्यपाल ने सम्मान दिया। राज्यपाल ने मोहता केा गोल्ड मेडल और डिग्री का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अनेक नागरिक व जानकार हेमलता को बधाईयां दे रहें है।

गोचर ओरण संरक्षक दिवस मनाया, किया वृक्षारोपण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
गोचर ओरण सरंक्षण संघ राजस्थान द्वारा 7 जून, शुक्रवार को सुबह 9 बजे नाल रोड, बीकानेर में पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के जन्मदिन को गोचर ओरण संरक्षक दिवस के रूप में मनाया है। संत विमर्शानंद के सान्निध्य में आयोजित समारोह में देवीसिंह भाटी का स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान संघ सदस्य सत्यनारायण स्वामी गुसाईंसर बड़ा, महेंद्रसिंह तंवर लखासर, पृथ्वीसिंह राजपुरोहित तोलियासर, हेमनाथ जाखड़, अगरसिंह कोटासर, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भंवर जांगीड़ सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। सभी ने पौधारोपण किया व गोचर ओरण बचाने का संकल्प लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी का जन्मदिन मनाया, किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ से संघ सदस्यों ने आयोजन में भाग लिया।

बिग्गाबास रामसरा पहुंची एसडीएम, दिए निर्देश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2024।
उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने बीती रात ग्राम पंचायत बिग्गाबास रामसरा मे रात्रि चौपाल में जनसुनवाई की। मित्तल ने ग्रामीणों की समस्याएं व शिकायतें सुनी और संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए निर्देश दिए। पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में अमृतवासी के ग्रामीणों ने विद्युत लाइन बार-बार फॉल्ट होने की शिकायत। मित्तल ने विभागीय अधिकारी को ढीले तारों को कसने और लाइन का फॉल्ट शीघ्र दुरस्त करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सक की नियुक्ति की मांग की व विभाग के ब्लॉक अधिकारी डॉ उत्तम भाटी को मोबाइल पशु चिकित्सा के बारे में जानकारी देने की बात कही। इस दौरान मित्तल ने गौशाला का निरीक्षण किया व गौशाला में पेयजल आपूर्ति के पूरे प्रबंधन के निर्देश गौशाला समिति को दिए। मित्तल ने ग्राम पंचायत में बने जलहौज, वाटर टैंक का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश देते हुए हीट वेव से बचाव के लिए बिजली, पानी व मेडिकल विभाग को आपसी सामंजस्य से कार्य करने व अलर्ट रहने के र्निदेश दिए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार रात बिग्गाबास रामसरा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।

पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए 12 जून को आयोजित होगा शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जून 2024।
बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर एवं चुरू जिलों के पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनर्स की समस्याओं के निस्तारण के लिए पेंशनर एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग द्वारा 12 जून बुधवार को शिविर आयोजित किया जाएगा। बीकानेर स्थित विभाग के कार्यालय में आयोजित होने वाले शिविर में बकाया, जन्मतिथि सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन लिए जाएंगे। चारों जिलों के कोषाधिकारी अपने-अपने जिले में प्राप्त समस्याओं के पूर्ण विवरण के साथ शिविर में उपस्थित रहेंगे। शिविर में पेंशनर स्वयं अथवा पेंशनर्स समाज के माध्यम से अपनी समस्याएं रख सकते हैं।