Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2023। क्षेत्र से आज की कुछ खास खबरें पढें एक साथ एक नजर में।
श्रीडूंगरगढ़ में किशोरियों के लिए “हेल्थ अवेयरनेस कैंप” के आयोजन होंगे, पोस्टर का विमोचन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2023। किशोरियों के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए लायंस क्लब ग्रेटर श्रीडूंगरगढ़ द्वारा “हेल्थ अवेयरनेस कैंप” अभियान चलाया जाएगा। इस बाबत आज मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ईश्वरराम गरुवा ने क्लब द्वारा बनवाए गए पोस्टर व बैनर का विमोचन किया। गरूवा ने क्लब के सदस्यों का इस जागरूकता अभियान के लिए आभार जताते हुए कहा कि वर्तमान में छोटे शहरों में बालिकाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए प्रयास करने की जरूरत है। गरूवा ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में भी सुरक्षित स्कूल सुरक्षित राजस्थान अभियान के तहत अनेक आयोजन होने है जो शीघ्र ही क्रियान्वयन किए जाएंगे। क्लब के अध्यक्ष मनोज गुसाईं ने किशोरियों के लिए जानकारी परक बताते हुए युवतियों के इसके लाभ के बारे में जानकारी दी। गुसाईं ने बताया कि क्षेत्र की 10 बड़ी स्कूलों में पहुंच कर जागरूकता के प्रयास क्लब द्वारा किए जाएंगे। कार्यक्रम के संयोजक लायन कन्हैयालाल सारस्वत ने किया। सारस्वत ने बताया कि विभिन्न स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग के महिला चिकित्सकों एवं अन्य कार्मिकों के सहयोग से हेल्थ अवेयरनेस कैंप आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के सहसंयोजक लायन रमेश सोनी ने बताया कि इस अभियान के तहत राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल गुड टच बैड टच के बारे में भी बालिकाओं को जानकारी देने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान क्लब के सदस्य महेश राजोतिया, पूनमचंद सुथार, प्रीतम जोशी, केऊमल सुथार, मनोज स्वामी, बालूनाथ सहित शिक्षा विभाग के अनेक कार्मिक उपस्थित रहें।
किया एपीओ, जताया विरोध, पुन किया पदस्थापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 18 अगस्त को हुए विरोध प्रदर्शन के तहत अधीक्षण अभियंता ने जैसलसर में कार्यरत तकनीकी कर्मचारी सतीश बिजारणियां को एपीओ कर दिया था। इसके बाद राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले कार्मिकों ने विरोध दर्ज करवाया। कार्मिकों ने शनिवार को एक्सईएन कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए जीएसएस ठप्प करने की चेतावनी भी दी। आज विभाग द्वारा एपीओ के आदेश को निरस्त कर श्रीडूंगरगढ़ कार्यालय में लगाया गया है। इसमें राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी के प्रदेश सचिव मनीष बिश्नोई, बीकानेर जिलाध्यक्ष राधेश्याम लेगा, बीकानेर कार्यकारी अध्यक्ष हरपाल जाखड़, बीकानेर महामंत्री रामकिशन यादव सहित कार्मिकों ने अधिकारियों का आभार जताया। यूनियन के सभी सदस्यों ने खुशी मनाई व एकता का संकल्प दोहराया।

स्नात्तकात्तर में प्रवेश की तिथि बढ़ाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध के लिए ऑनलाईन् प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 21 अगस्त से बढ़ाकर 25 अगस्त कर दी गई है। आवेदन की जांच की अंतिम तिथि 5 सितबंर तक बढ़ा दी गई है। ई-मित्र पर शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 6 सितबंर कर दी गई है। प्राचार्य महावीरनाथ ने बताया कि प्रवेश लेने वाले इच्छुक विद़्यार्थी ई मित्र पर जाकर 25 अगस्त कर आवेदन कर देवें।
भव्य भजन संध्या का होगा आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी समाज लगातार सक्रियता के साथ अनेक धार्मिक उत्सवों का आयोजन करते हुए जीवन में उमंग व उत्साह का संचार करता है। ऐसा एक आयोजन समाज द्वारा सिंधी कॉलोनी के शहीद हेमू कलाणी पार्क में 26 अगस्त शनिवार को श्याम बाबा की भव्य भजन संध्या का किया जाएगा। समाज के रवि रिझवानी ने बताया कि शनिवार रात्रि 8.30 बजे से भजन संध्या प्रारंभ होगी जिसमें बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा और आलोकिक श्रृंगार के साथ पुष्प वर्षा होगी। आयोजन में अखंड ज्योत के साथ भजन कलाकार नितेश नादान, राज राजपुरोहित व मास्टर नानू अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। समाज के सभी परिवार इसमें सहयोग कर रहें है युवा और किशोर उत्साह के साथ आयोजन की तैयारियों में जुट गए है।
टेंडर ऑनलाइन नहीं होने का विरोध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी को पत्र देकर निविदा संख्या 4463 ऑनलाइन नहीं होने की बात कहते हुए विरोध जताया। इस दौरान पार्षद जगदीश प्रसाद गुर्जर व रामसिंह राजपुरोहित, माकपा के हरिप्रसाद सिखवाल, भंवरलाल प्रजापत व आनंद मारू ने पत्र सौंपते हुए अधिकारी से निविदा को ऑनलाइन नहीं करने का कारण भी पूछा है।