Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-09-20 at 20.35.25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

आड़सर में गूंजे वीर तेजाजी के जयकारे, डाक ध्वजा लेकर रवाना हुए भक्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आड़सर में रविवार को वीर तेजाजी महाराज के जयकारे गूंज उठे। गांव में सुबह भव्य शोभा यात्रा निकाली गई व दोपहर सवा दो तेजाजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद खरनाल डाक ध्वजा संघ रवाना हुआ। शोभायात्रा में पुरुषों के साथ बच्चे व युवा भी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। संघ के युवाओं के खासा उत्साह नजर आया और इस बार संघ की चौथी डाक यात्रा संपन्न होगी। ग्रामीणों ने संघ सदस्यों का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया व यात्रा की शुभकामनाएं दी।

तुलसी मेडिकल सेंटर में अत्याधुनिक ओपीडी कक्षों का कल होगा लोकार्पण
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के प्रतिष्ठित तुलसी सेवा संस्थान की ओर से संचालित तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में अत्याधुनिक नवनिर्मित ओपीडी कक्षों का लोकार्पण सोमवार सुबह 9 बजे किया जाएगा। लोकार्पण समारोह जैन संस्कार विधि से संपन्न करवाया जाएगा। कक्षों का लोकार्पण क्षेत्र के प्रतिष्ठित भामाशाह व संस्थान के अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया करेंगे। समारोह में चिकित्सा विभाग के उपनिदेशक डॉ राहुल हर्ष व प्रभारी अधिकारी डॉ नवल गुप्ता शामिल होंगे। संस्था के मंत्री धर्मचंद धाड़ेवा ने अनेक मौजिज लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

संगीत सरिता में प्रमोद बोथरा प्रथम, तमन्ना झाबक द्वितीय व लेशांशी बरडिया तृतीय
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा साध्वी लक्ष्यप्रभा जी के सान्निध्य में ‘उन्नयन’ कार्यशाला की पहली कड़ी ‘संगीत सरिता’ आयोजित की गई। शनिवार शाम मालू भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में 16 किशोरों ने भाग लिया और जैन एवं तेरापंथ से जुड़े गीतों की प्रस्तुतियां दी। प्रस्तुति के लिए प्रत्येक प्रतिभागी को 48 सेकंड का समय दिया गया। निर्णायक के रूप में संगीत विशेषज्ञ राजूद्दीन और तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू रहें। प्रतियोगिता में प्रमोद बोथरा प्रथम, तमन्ना झाबक द्वितीय एवं लेशांशी बरडिया तृतीय स्थान पर रही। साध्वी लक्ष्यप्रभा जी ने प्रतिभागियों के उत्साह एवं प्रयासों की सराहना करते हुए निरंतर अभ्यास के माध्यम से प्रतिभा को निखारने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि किशोर मंडल केवल स्वयं के विकास तक सीमित नहीं, बल्कि सभी के उन्नयन की भावना से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में पीयूष बोथरा, रजत सिंघी, चमन श्रीमाल एवं सुमित बरडिया ने निर्णायकों मंडल का सम्मान किया। संयोजक मुदित पुगलिया, सहसंयोजक ऋषभ झाबक, कार्यक्रम प्रभारी विशाल बोथरा, अजय बोथरा, हर्षित गोलछा एवं संयम भंसाली ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहीं आगामी कार्यशालाएं प्रत्येक शनिवार रात 8 बजे आयोजित करने के प्रयास करने की बात कही।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रथम स्थान पर रहें प्रमोद बोथरा का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। द्वितीय रही तमन्ना झाबक को किया पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तृतीय स्थान पर रही लेशांशी बरडिया को किया पुरस्कृत।