Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octtt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ में होगा “एक शाम श्याम बाबा के नाम” का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर में कालू बास स्थित चिमनारामजी माली के कुएं के पास 24 फरवरी को रात 8.30 बजे एक शाम श्याम बाबा के नाम कार्यक्रम का आयोजन होगा। भजन संध्या के आयोजक नारायणचंद, सूर्यप्रकाश, चंद्रप्रकाश सहदेवड़ा आयोजन की तैयारियों में जुटें है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक नोरतन रंगा, मास्टर नानू, दिलीप हनुमान कुदाल व भाणु म्यूजिक ग्रुप द्वारा श्याम भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। बड़ी संख्या में श्याम भक्त आयोजन में भाग लेंगे।

रीड़ी में भागवत कथा में शामिल हुए सैंकड़ो श्रद्धालु।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में हरीनाथ पुत्र काननाथ सिद्ध व भागीरथनाथ पुत्र हनुमाननाथ सिद्ध द्वारा आयोजित भागवत कथा में आज पांचवे दिन सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथा वाचक राकेश भाई पारीक ने भगवान के विभिन्न अवतारों की कथा सुनाते हुए भक्ति को धर्म का मूल बताया। पारीक ने कहा कि भक्ति के पथ पर आगे बढ़ने वाला भक्त करूणा, त्याग, सेवा व प्रेम की प्रतिमूर्ति बन जाता है। जिससे वह अपने आस पास के सभी लोगों का भी कल्याण करता है। पारीक ने ग्रामीणों को अपने ईष्ट के प्रति पूरी आस्था रखने की प्रेरणा दी। इस दौरान गाए गए भजनों पर श्रद्धालु जमकर झुमे व जयकारे लगाए। आयोजक परिवार ने सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया व स्वयंसेवक युवाओं ने कथा के दौरान विभिन्न व्यवस्थांए संभाली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी में बलिहारा परिवार द्वारा आयोजित कथा में शामिल हुए बड़ी संख्या में ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कथा वाचक ने दी भक्ति के पथ पर चलने की प्रेरणा।

उदरासर में निकली कलश यात्रा, कल होगी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव उदरासर में अगुणा बास में नवनिर्मित हनुमानजी व हरिरामजी मंदिरों में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा गुरूवार को होगी। आज गांव में कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं व युवतियों ने मंगल कलश लेकर भाग लिया। यात्रा गांव के ठाकुरजी मंदिर से निकली और मुख्य मार्गों से होते हुए नवनिर्मित मंदिर प्रांगण में पहुंच कर पूर्ण हुई। इस दौरान जेसीबी से पुष्प वर्षा करते हुए यात्रा का स्वागत किया गया। मंदिर को को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है व मंदिर प्रांगण में अखंड रामायण के पाठ जारी है। गुरूवार को वैदिक मंत्रों के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर प्रांगण को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज निकाली गई कलश यात्रा, बड़ी संख्या में महिलाएं हुई शामिल।