Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सरकारी स्कूल हॉस्टलों में निजी उत्पादों की खरीद पर लगी रोक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदेश के सरकारी स्कूल, आवासीय विद्यालय और हॉस्टलों में अब प्राइवेट कंपनियों के उत्पादों का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। विभाग ने आदेश जारी कर साफ कर दिया है, कि आगे से सभी जगह केवल सरकारी एजेंसियों द्वारा तैयार वस्तुएं ही खरीदी जाएंगी। इसके लिए 22 अगस्त 2025 को माध्यमिक शिखा निदेशालय, बीकानेर की ओर से एक आदेश जारी कर सभी संयुक्त निदेशक, सीडीईओ और एडीपीसी को अनुपालन के निर्देश दिए गए है।
हेल्थ मनोविज्ञान के कोर्स अब ऑनलाइन नहीं: यूजीसी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे सत्र 2025 से स्वास्थ्य सेवा, मनोविज्ञान, पोषण और इससे जुड़े विषयों के कोर्स ऑन्लाइन या डिस्टेंस मोड में न चलाएं। प्रतिबंध राष्ट्रीय संबद्ध एवं स्वास्थ्य सेवा व्यवसाय आयोग अधिनियम, 2021 के तहत पाठ्यक्रमों पर लागू होगा।
राजस्थान प्री वेटरनरी टेस्ट का परिणम आज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वेटरनरी विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम वर्ष 2025-26 में प्रवेश के लिए 3 अबस्त को हुए प्री वेटरनरी टेस्ट का परिणाम 25 अगस्त को घोषित किया जाएगा। प्रदेश के वेटरनरी कॉलेजों में प्रवेश के लिए हुई इस परीक्षा में शामिल हुए 9760 अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। उधर, विश्वविद्यालय ने परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। प्रदेश के तीन सरकारी वेटरनरी कॉलेजों सहित निजी कॉलेजों मे ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिए चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। बीते वर्ष वेटरनरी कॉलेज में सीधे आवेदन लिए और कांउसलिंग के बाद दाखिले दिए। सीटें खाली रह गईं। इस बार पुन: नीट परीक्षा के माध्यम के दाखिले हो रहें हैं।