Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-01-21 at 10.18.19
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

परीक्षा में कुर्ता पायजामा में आ सकेंगे, मेटल जिप बटन वाले कपड़े प्रतिबंधित रहेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की भर्ती परीक्षाओं के लिए पुरूष अभ्यर्थियों के ड्रेस कोड में बदलाव किया गया है। बोर्ड की भर्ती परीक्षाओं में पुरूष अभ्यर्थी कुर्ता पायजामा पहनकर बैठ सकेंगे, लेकिन मेटल की जिप (चेन) और बटन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने बताया कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही थी। इसमें पैंट की जिप और जैकेट की चेन मेटल की होने के कारण समस्या आ रही थी। बोर्ड बैठक में फैसला लिया कि कोई भी ऐसा कपड़ा, जिसमें मेटल जिप या चेन लगी होगी, ऐसे कपड़े पहनकर अभ्यर्थी को परीखा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। वहीं हर भर्ती परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। नए नियम फरवरी में होने वाली जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा से लागू होंगे।

हाईकोर्ट ने जिला कोर्टों के लिए निकाली स्टेनोग्राफर भर्ती।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर प्रशासन ने जिला न्यायालयों, जिला विधिक सेवा प्राधिकरणें व स्थाई लोक अदालतों में स्टेनोग्राफर ग्रेड तृतीय हिंदी व अंग्रेजी सहित ग्रेड द्वितीय हिंदी के खाली पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में आवेदन पत्र भरना 23 जनवरी से शुरू हो जाएगा व आवेदन की अंतिम तारिख 22 फरवरी शाम 5 बजे तक है। स्टेनोग्राफर के लिए अभ्यर्थीकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थी को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। भर्ती के आवेदन फॉर्म राजस्थान हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर भरा जा सकेगा। इन खाली पदों की संख्या में भर्ती प्रक्रिया के दौरान संशोधन और कमी व बढ़ोतरी की जा सकेगी।

महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों की संख्या कम होगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकार महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों की नए सिरे से समीक्षा करा रही है। इसके लिए गठित कमेटी स्कूलों की रिपोर्ट के आधार पर इन स्कूलों के भविष्य का फैसला करेगी। हालांकि यह तय है कि सभी सकूल बंद नहीं होंगे, लेकिन हाल ही में हिंदी मीडियम स्कूलों को जिस तरह से मर्ज किया गया है वैसे ही इन स्कूलों को भी मर्ज किया जाएगा। और जिन स्कूलों की स्थिति बेहद खराब है उन्हें बंद किया जा सकता है। सीकर जिले में महात्मा गांधी स्कूलों की हालत खराब है। जबकि बीकानेर जहां माध्यमिक शिक्षा निदेशालय है वहां भी स्कूलों की स्थिति ठीक नहीं है। समीक्षा के लिए बनाई गई कमेटी शून्य और कम नामांकन वाले, हिंदी और अंग्रेजी एक ही भवन में संचालित होने वाले स्कूलों पर फोकस करेगी। इसके लिए जल्द ही निदेशालय से ऐसे स्कूलों की रिपोर्ट मांगी जाएगी। इसके बाद इन स्कूलों पर बड़ा फैसला हो सकेगा।

गार्गी अवार्ड के ऑनलाइन आवेदन 22 जनवरी तक होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गार्गी पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि में दो दिन की ओर बढ़ोतरी की गई है। रजिस्ट्रेशन से शेष रही बालिकाएं अब 22 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। बालिका शिक्षा फांउडेशन ने अंतिम तिथि में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। इसमें 80 फीसदी बालिकाएं आवेदन कर चुके है, शेष रही पात्र बालिकाएं अब आज और कल भी आवेदन कर सकती है। आवेदन के अभाव में पात्र छात्राओं को पुरस्कार की राशि का भुगतान नहीं हो सकेगा।

5वीं व 8वीं बोर्ड परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन शुरू, 5 फरवरी है अंतिम तिथि।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य के सरकारी व निजी स्कूलों में अध्यनरत छात्र छात्राओं की आठवीं और पांचवी बोर्ड परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी से शुरू हो गए है। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा राजस्थान बीकानेर ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 17 दिन का समय दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 5 फरवरी निर्धारित की गई है। समस्त सरकारी और निजी स्कूलों सहित संस्कृत विद्यालय एवं मदरसों के संस्था प्रधान शाला दर्पण पोर्टल के जरिए नियमित विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन पत्र निर्धारित तिथि तक भर सकेंगे। पांच फरवरी के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पंजीयक नरेंद्र कुमार सोनी ने सभी संस्था प्रधानों को निर्देश दिए है कि आठवीं और पांचवीं में अध्यनरत सभी विद्यार्थियों की सूचनाएं स्कूल अभिलेख के मुखाबिक भरी जाएं। निर्देश में यह भी सपष्ट किया गया है कि ऑनलाइन परीक्षा आवेदन किए जाने से संबंधित किसी भी प्रकार की दुविधा होने की स्थिति में संबंधित जिले की डाइट अथवा ब्लॉक के सीअीईओ कार्यालय में संपर्क किया जा सकेगा। विदित रहें कि आठवी बोर्ड की परीक्षाएं 10वीं बोर्ड के साथ होगी। जबकि पांचवी कक्षा के विद्यार्थियों की मुख्य परीक्षाएं अप्रैल माह में होने की संभावना है।