Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अक्टूबर 2023। नेशनल हाइवे पर स्थित प्रसिद्ध हनुमान धोरा मंदिर के प्रागंण में कल रात्रि को जागरण का आयोजन किया जाएगा। पंडित शिवभगवान ने बताया कि पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण होने के कारण कल ही मंदिर में खीर बनाकर बाबा को भोग लगाया जाएगा तथा जागरण का आयोजन भी कल रात्रि को किया जाएगा। 28 अक्टूबर शनिवार को सुबह बाबा का विशेष पुजन,अभिषेक किया जाएगा तथा शाम चार बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर समिति से जुड़े श्रद्धालुओं ने आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। गांव बींझासर में आसोज सुदी चतुदर्शी पर ग्रामीणों द्वारा होगा विशेष जागरण का आयोजन किया जाएगा। श्रीहनुमान सागर घोड़े वाली ताल में हनुमानजी के विशाल जागरण का आयोजन किया गया। आयोजन में जोधपुर की राघवनाथ लेवरा एडं पार्टी भजनों की प्रस्तुतियां देगी। सरपंच मुखराम नैण व पूर्व सरपंच मुरखाराम गोदारा आयोजन में शामिल होंगे। आयोजक कमेटी के मोहनलाल मील, कानाराम गोदारा, हरीराम स्वामी, कालू पुरी, भागीरथ भूकर, भैराराम गोदारा, श्रवण सारस्वत सहित युवा टीम तैयारियों में जुटी है। बड़ी संख्या में ग्रामीण जागरण में भाग लेंगे। गांव रीड़ी में भी बिग्गाजी धाम मंदिर प्रांगण में आज रात्रि को विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे व आयोजक समिति द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली है।