Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

आज होगा अगवाणीजी महाराज के थान पर भव्य जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास में स्थित अगवाणी जी महाराज के मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन होगा। राहुल आसोपा ने बताया कि रात 8 बजे जागरण प्रारंभ होगा जिसमें बीकानेर के भजन कलाकार नियाज हसन एडं पार्टी अपनी प्रस्तुतियां देगी। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से जागरण में भाग लेकर भजनामृत का आनंद लेने का आग्रह किया है। अधिक जानकारी के लिए राहुल आसोपा 9001223406 पर संपर्क किया जा सकता है।
24 अगस्त को 42वीं फैरी के लिए रवाना होगा झोरड़ा पैदल यात्री संघ, पंजीयन प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झोरड़ा पैदल यात्री संघ मित्र मंडल का संघ आगामी 24 अगस्त को आड़सर बास के हरिराम बाबा मंदिर से दोपहर 3.15 रवाना होगा। इस बार संघ की 42वीं फैरी होगी। मंडल सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सदस्यों को विभिन्न व्यवस्थाओं संबंधी जिम्मेदारियां देते हुए विस्तृत चर्चा की गई। संघ के अध्यक्ष राधेेशयाम  सारस्वत ने बताया कि संघ 27 अगस्त को सुबह सवा नौ बजे झोरड़ा धाम में दर्शन करेगा। वहीं बैठक में प्रति यात्री यात्रा शुल्क 2 हजार रूपए तय किया गया। झोरड़ा पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीयन भी सोमवार सुबह से प्रारंभ कर दिए गए है। बैठक में संघ के पदाधिकारी उपाध्यक्ष कालूराम पांडिया, कोषाध्यक्ष पप्पूलाल सैन, मंत्री प्रभु स्वामी, उपमंत्री धनराज सैन, पंडित कृष्ण शर्मा, हरिओम नाई, विनोद व्यास, सुभाष शर्मा, बनवारी नाई, विष्णु सुथार, धीरज नाई, सोनू नाई सहित अनेक सदस्य शामिल हुए। अधिक जानकारी के लिए श्रद्धालु 97727 90155 व 82903 65020 पर संपर्क कर सकते है।
गौवंश की सेवा में दानदाताओं ने दिया सहयोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में करणीसर के श्रद्धालु लूणसिंह बड़गुजर ने सोमवार को खल, मूंग चूरी का भंडारा गौमाता को भोग लगाया। वहीं भाइयों को राखियां बांधने पीहर आई बहनों ने गौशाला का अवलोकन किया व सेवा कार्य की सराहना की। महिलाओं ने गौवंश को गुड़ खिलाकर रक्षासूत्र भी बांधे। वहीं गौशाला समिति ने बहनों का स्वागत सम्मान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकरणी गौसेवा समिति की और से पीहर आई बहनों का किया सम्मान।